IPL 2021 CSK vs DC: मैच की शाम डीसी ने शेयर किया धोनी-पंत की 'दोस्ताना' चैट का VIDEO

मुंबईः वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2021 का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है जो चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी के आमने-सामने होने की वजह से यह मैच और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। पंत को चोटिल अय्यर की जगह पर इस सीजन का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि धोनी लंबे समय से सीएसके की कमान संभाल रहे हैं।

पंत और धोनी के बीच बहुत ही मधुर संबंध हैं और इनको आप गुरु-चेले की जोड़ी भी मान सकते हैं। ऐसा ही एक नजारा मैच के दिन की शाम को देखने को मिला जब पंत और धोनी के बीच बातचीत का वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में आप पंत को धोनी के साथ सुरेश और चेतेश्वर पुजारा जैसे सीएसके के बल्लेबाजों से बात करते हुए देख सकते हैं। धोनी और पंत को जैसे लंबी बातचीत के मूड में हैं।

इस वीडियो को आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं

दिल्ली कैपिटल्स ने हालांकि वीडियो कैप्शन दिया है और कहा है कि भले ही इन खिलाड़ियों में आपस में कितनी ही दोस्ताना बातचीत हो रही हो लेकिन निश्चित तौर पर आज की रात इतना दोस्ताना मुकाबला नहीं होने जा रहा है।

इससे पहले दिन की शुरुआत में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। शास्त्री ने ट्वीट करते हुए इसको गुरु बनाम चेले का मुकाबला बताया है। शास्त्री कहते हैं कि स्टंप माइक को जरूर सुनिएगा। ये तो सभी जानते हैं कि पंत मैच के दौरान कीपिंग करते हुए कितनी बातें करते हैं और वे हमेशा स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो जाती हैं।

पंत भी मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं और उनका कहना है कि धोनी के साथ टॉस के लिए जाना खास होगा। पंत ने कहा, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और काफी अनुभव लिया है। उम्मीद करता हूं मैं इस मैच में इसका इस्तेमाल उनके खिलाफ कर पाऊंगा। मैं इसी और देख रहा हूं।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 18:42 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+