For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs KKR: धोनी, रैना, कार्तिक बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आज के मैच में किसका पलड़ा भारी

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स का आज बड़ा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत केकेआर ने जीत के साथ की है, जबकि चेन्नई को अपने पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन पहले मैच में हार के बाद चेन्नई की टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में आज कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत चेन्नई से है और कप्तान धोनी की अगुवाई में चेन्नई की टीम के हौसले काफी बुलंद हैं।

केकेआर का मिडल ऑर्डर
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो नीतीश राणा एकमात्र बल्लेबाज हैं जो लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। जबकि केकेआर का मिडल ऑर्डर मुश्किल में है। आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक पिछले मैचों में अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं। चेन्नई का मिडल ऑर्डर टीम के लिए केकेआर की तुलना में बेहतर योगदान दे रहा है। टीम के लिए मोइन अली सबसे सफल ऑलराउंडर के तौर पर सामने आए हैं। इसके अलावा सैम करन, दीपक चाहर, रवींद्र जडेजा अपने खेल से टीम की जीत में भूमिका निभा रहे हैं। आज के मैच में जीत दर्ज करके चेन्नई की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

चेन्नई ने जीते 14 मैच
चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें एक दूसरे के खिलाफ अभी तक कुल 23 मैच खेल चुकी हैं जिसमे से चेन्नई ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। आज के मैच में जब दोनों ही टीमें आमने-सामने होंगी तो कई रिकॉर्ड बनेंगे। दोनों ही टीम के खिलाड़ी आज के मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दिनेश कार्तिक, फाफ डूप्लेसिस, इयोन मोर्गन, सुरेश रैना पर हर किसी की आज के मैच में नजर होगी।

धोनी, डूप्लेसिस, कार्तिक बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
चेन्नई के बल्लेबाज डूप्लेसिस टी-20 क्रिकेट में 226 पारियों में 5999 रन बना चुके हैं, लिहाजा उन्हें सिर्फ 1 रन की दरकार है और वह अपने 6000 रन पूरे कर लेंगे। वहीं दिनेश कार्तिक आज अपना 200 आईपीएल मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। कार्तिक के अलावा आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी (207) औ रोहित शर्मा (203) है। वहीं इयोन मोर्गन टी-20 क्रिकेट में 295 पारियों में 6950 रन बना चुके हैं, लिहाजा अगर आज वह अर्धशतक लगाते हैं तो वह 7000 टी-20 रन पूरे कर लेंगे और चौथे इंग्लैंड के बल्लेबाज बन जाएंगे जो यह कारनामा कर पाएंगे.

रैना, कमिंस की नजर बड़े रिकॉर्ड पर
चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल में 199 छक्के लगा चुके हैं, ऐसे में अगर वह आज के मैच में एक छक्का लगाते हैं तो वह छक्कों का दोहरा शतक अपने नाम कर सकते हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर 48 आईपीएल मैचों में 49 विकेट हासिल कर चुके हैं, लिहाजा एक विकेट लेते ही वह आईपीएल में अपने 50 विकेट के रिकॉर्ड को हासिल कर लेंगे। टी-20 क्रिकेट में पैट कमिंस भी आज अपना 100वां मैच खेलेंगे। उनहोंने 99 मैचों में अभी तक 113 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगर 2 कैच और लेते हैं तो वह आईपीएल में 150 डिसमिसल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 13:11 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+