For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK के सामने हैं ये 5 बड़ी दिक्कतें

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में आज आईपीएल के इस सीजन में अपना दूसरा मुकबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का मुकाबला आज केएल राहुल की अगुवाई में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में चेन्नई की टीम इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई की टीम ने 188 रन का स्कोर खड़ा किया था बावजूद इसके चेन्नई को मैच 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। आईपीएल के पिछले सीजन में पहली बार प्लेऑफ के लिए चेन्नई क्वालिफाई नहीं कर पाई थी, ऐसे में पिछले सीजन को भुलाकर चेन्नई इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। आज के मुकाबले से पहले चेन्नई के सामने कई मुश्किल सवाल खड़े हैं जिनका जवाब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ढूंढना ही होगा।

 धोनी की खराब बल्लेबाजी

धोनी की खराब बल्लेबाजी

आईपीएल की शुरुआत से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया था। लेकिन बावजूद इसके पहले मुकाबले में धोनी कुछ खास नहीं कर सके और खाता खोले बिना क्लीन बोल्ड हो गए। धोनी के आउट होने की वजह से दिल्ली की टीम ने चेन्नई को 200 के स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया और मैच में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की। पिछले सीजन की बात करें तो धोनी सिर्फ 200 रन ही बना सके थे।

 चेन्नई की खराब गेंदबाजी

चेन्नई की खराब गेंदबाजी

चेन्नई की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि टीम के पास कोई भी ऐसा तेज गेंदबाज नहीं है जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी कर सके। चेन्नई की टीम मुख्य रूप से चेन्नई के चेपक मैदान में खेलने के लिए तैयार की गई है। लेकिन मुंबई में खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम 188 रन के स्कोर को नहीं बचा सकी। मैच में दिल्ली की टीम ने 8 गेंद पहले ही जीत दर्ज कर ली। दीपक चाहर 4 ओवर में 36 रन और सैम करन ने 2 ओवर में 24 रन खर्च कर दिए। स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो रवींद्र जडेजा, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो अनुभवी होने के बाद भी मैच में अपना असर छोड़ने में विफल रहे।

क्रिस गेल और केएल राहुल को पॉवर प्ले में रोकने की चुनौती

क्रिस गेल और केएल राहुल को पॉवर प्ले में रोकने की चुनौती

पंजाब की टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो आईपीएल में बेस्ट टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी टीम के पास है। कप्तान केएल राहुल और क्रिस गेल जबरदस्त विस्फोटक बल्लेबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में दिल्ली के गेंदबाज पॉवरप्ले में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। ऐसे में अगर इन दोनों ही बल्लेबाजों में से कोई भी सेट हो गया तो चेन्नई के सामने वापसी करने की मुश्किल चुनौती होगी।

स्लो ओवर रेट

स्लो ओवर रेट

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत ना सिर्फ बैट बल्कि बतौर कप्तान भी अच्छी नहीं। पहले ही मैच में धोनी को स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना झेलना पड़ा। नियम के अनुसार टीम को 90 मिनट के भीतर 20 ओवर पूरे करने होते हैं। लिहाजा अगर दूसरी बार चेन्नई की टीम स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माने का सामना करती है तो धोनी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

मैदान पर ओस

मैदान पर ओस

कप्तान धोनी ने शाम के मैच में ओस को लेकर कहा था कि यह मैच में बड़ी भूमिका निभाता है। खासतौर पर स्पिन गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में मुश्किल होती है। धोनी ने कहा कि आखिरी के 30 मिनट में बल्लेबाजों को 200 रन का स्कोर पहुंचाना चाहिए था क्योंकि बल्लेबाजी करना आसाना हो जाता है।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 12:38 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+