For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: डेविड वार्नर को भारत आने पर आई एक समस्या, फैंस से मांगी मदद

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लोग काफी पसंद करते हैं और इसके कप्तान डेविड वॉर्नर के भी कई इंडियन फैंस है। दूसरी और डेविड वॉर्नर भी आईपीएल को अपने करियर का अहम हिस्सा मानते हैं और खासकर सनराइजर्स हैदराबाद को अपने परिवार की तरह से मानते हैं।

भारत को अपने दूसरे घर की तरह मानने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान इस समय भारत आ चुके हैं। वार्नर ने भारत आने से पहले अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह और कैंडिस वार्नर वाइन लेते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो बता रही थी कि वह अकेले ही भारत आ रहे हैं। इसका मतलब यह होगा कि आईपीएल खेलने के दौरान वे अपने परिवार के साथ नहीं होंगे लेकिन वे अपने सनराइजर्स हैदराबाद परिवार का हिस्सा जरूर होंगे।

वार्नर ने अपनी पत्नी को मिस करने की बात करते हुए भारत की ओर प्रस्थान किया था और अब भारत आने के बाद उनको एक समस्या आ रही है। डेविड वॉर्नर ने इस बात की जानकारी दी है कि वह भारत आ तो चुके हैं लेकिन उन्हें अगले कुछ दिन क्वॉरेंटाइन में गुजारने होंगे। वार्नर का कहना है कि उनकी प्रॉब्लम यह है कि उनको इस क्वॉरेंटाइन पीरियड के दौरान करने के लिए कुछ काम चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से ट्विटर पर कमेंट भी मांगे हैं।

आपको बता दें बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक जब आप आईपीएल खेलने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी से जोड़ते हैं तो आपको 7 दिन अनिवार्य क्वॉरेंटाइन पीरियड से गुजरना पड़ता है। इसके बाद इस दौरान कई बार कोविड-19 टेस्ट होता है और इस टेस्ट में नेगेटिव पाए जाने के बाद ही खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के लिए मैदान में जाते हैं।

वार्नर को भारतीय फैंस ने कई फिल्में देखने की सलाह दी है। अधिकतर सलाहें फिल्म को देखने से जुड़ी है तो किसी ने उनको आईपीएल के पुराने मैच देखने की सलाह दी है ताकि नए मैचों को लेकर नई सीजन में हैदराबाद के लिए अच्छी रणनीति तैयार की जा सके।

आप वार्नर के इस ट्वीट को यहां क्लिक करके यूजर के कमेंट को पढ़ सकते हैं। आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम से करने जा रही है जहां पर उसका मुकाबला 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

Story first published: Saturday, April 3, 2021, 13:20 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+