For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के अगले सीजन में दो नई टीमों में से किसी एक की कमान संभालने के लिए तैयार हैं डेविड वार्नर

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को उनकी टीम ने छोड़ दिया है। वार्नर को हवा नहीं है कि उनके साथ क्या हुआ लेकिन आईपीएल जैसी लीग विदेशी खिलाडियों के लिए बहुत लुभावनी होती हैं, वार्नर ज्यादा खुलकर बात करके हिसाब खराब करने से बच रहे हैं क्योंकि उनकी नजरें अगले साल 10 टीमों वाले सीजन पर टिकी हुई हैं। वार्नर ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले साल के संस्करण में दो नई टीमों में से किसी एक का नेतृत्व करने के इच्छुक हैं।

वार्नर ने चल रहे आईपीएल में आठ मैचों में केवल 195 रन बनाए थे। उनको SRH के लीडर के रूप में बीच में ही बर्खास्त कर दिया गया था। बाद में, उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्रैंचाइजी के साथ अपनी यात्रा को दर्शाता एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया।

बीसीसीआई 25 अक्टूबर को दो टीमों की घोषणा करने के लिए तैयार है, अगर मौका मिलता है तो वार्नर टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। सलामी बल्लेबाज होने के अलावा, 34 वर्षीय वार्नर को लोग एक लीडर के तौर पर भी जानते हैं। कप्तान के रूप में SRH के लिए उनका रिकॉर्ड शानदार है और नई फ्रेंचाइजी को वार्नर के रूप में एक अनुभवी बल्लेबाज और लीडर मिल सकता है।

वार्नर ने स्पोर्ट्स टुडे को बताया, "हां, अगले साल दो नई टीमें आ रही हैं। जाहिर है, उन फ्रेंचाइजी को अभी रिलीज किया गया है। अगर यह सामने आता है तो क्या मैं इसकी कप्तानी करना चाहूंगा? यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसे करने में मुझे मजा आता है, यह मुझे उस जिम्मेदारी के साथ-साथ बहुत बेहतर खेलने के लिए प्रेरित करता है। "

वार्नर ने आगे कहा कि आईपीएल का नेतृत्व करने का पिछला प्रदर्शन एक बड़ा फायदा है। उनको SRh में रहते हुए, केन विलियमसन, जेसन होल्डर और राशिद खान जैसे दिग्गजों के साथ सूचनाओं को शेयर करने का मौका मिला। इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी नेशनल टीमों की कप्तानी की है और वार्नर को इनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखने को मिला है।

वार्नर ने कहा, "मैं ऐसा करने के लिए रोमांचित हूंगा अगर ऐसा कुछ सामने आया। लेकिन यह सब एक साथ एक ठोस नींव पाने के बारे में है और जिसको भी वे लोग सही मानते हैं उसको कप्तान के तौर पर मंजूरी मिल जाएगी। "

वार्नर ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि वह टीम का नेतृत्व करने के लिए भावुक हैं।

उन्होंने कहा, 'अगर कप्तानी करने की बात आती है तो मैं इसे करना पसंद करूंगा। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं भावुक हूं। मुझे लगता है कि मेरे जैसा व्यक्ति लोगों को ऊपर उठा सकता है। मैं बहुत ऊर्जावान हूं, एक ऐसा इंसान हूं जो हर किसी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा है और सभी को उनके कार्यों के लिए भी जवाबदेह ठहराता है। "

Story first published: Wednesday, October 13, 2021, 12:22 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+