For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साथ में हमारी अंतिम वाइन, फिर बैग पैक करने और भारत जाने का समय है- डेविड वार्नर

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गुरुवार को अपनी पत्नी कैंडिस वॉर्नर के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस फोटो में वार्नर और उनकी पत्नी गिलास में वाइन पकड़े हुए हैं और डेविड वॉर्नर ने इस फोटो पर कैप्शन दिया है कि यह हमारी एक साथ लास्ट लाइन है क्योंकि इसके बाद वे इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं।

डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टाइलिश बल्लेबाज और कप्तान हैं। वार्नर ने फोटो को कैप्शन देते हुए कहा, "कुछ महीनों के लिए यह हमारी आखिरी वाइन है जो एक साथ है। मैंने घर पर अच्छा समय बिताया है लेकिन अब यह समय बैग लगाने का और भारत जाने का समय है। लव यू लॉट डार्लिंग।"

इसके साथ ही डेविड वॉर्नर ने अपनी पत्नी के लिए मिस यू का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है। डेविड वॉर्नर विदेशी खिलाड़ियों की सूची में ऐसे तीसरे सर्वाधिक रन स्कोरर हैं जिन्होंने लीग में खेला है। अब तक उन्होंने 142 मैचों में 42.71 के जबरदस्त औसत से 5254 रन बनाए हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने 4 शतक और 48 अर्धशतक आईपीएल में लगाए हैं। इसके अलावा हैदराबाद टीम की बात करें तो दिन की शुरुआत में टी नटराजन ने भी अपनी टीम को ज्वाइन कर लिया है।

हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था कि हमारे यॉर्कर किंग भी आ चुके हैं। बुधवार को अंग्रेज बल्लेबाज जेसन रॉय ने भी मिशेल मार्च के स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद को ज्वाइन किया है। मिशेल मार्च ने व्यक्तिगत कारणों से खुद को पूरे सीजन के लिए बाहर कर लिया था। पिछले साल डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में कामयाब रही थी, लेकिन उनको दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

यहां तक कि भुवनेश्वर कुमार और मिशेल मार्च की चोटों के बावजूद हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ स्टेज में बेहतर मुकाबले खेलने का जज्बा दिखाया। सनराइजर्स हैदराबाद इस बार एम ए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू कर रहे हैं जो कि 11 अप्रैल को खेला जाना है।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 14:58 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+