For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH की विदाई VIDEO में भी नहीं दिखे वार्नर, फैंस ने पूछा तो बताया- मुझे शामिल नहीं किया गया

नई दिल्लीः एक समय डेविड वार्नर ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वे केन विलियमसन को कहीं (एसआरएच छोड़कर) और जाने नहीं देंगे। आज विलियमसन के कप्तान बनने के बाद डेविड ही गायब हो चुके हैं। यह समय की बात है। जिस सनराइजर्स हैदराबाद का नाम लेते हुए वार्नर अपने घर सा महसूस करते थे उसी फ्रेंचाइजी ने उनके साथ कुछ ऐसा किया है जो अपेक्षित नहीं था। अंदरुनी तौर पर यह क्या मामला यह साफ तौर पर किसी को नहीं पता, लेकिन टीम के कोच ने साफ कर दिया था कि प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी टीम अब युवाओं को आजमाना चाहती है।

बात इतनी भी रहती तो ठीक था क्योंकि आने वाले भविष्य के लिए अपने आज की कुछ कुर्बानी देनी पड़ती है। लेकिन अब लगता है सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

सितम पर सितम करता गया SRH-

सितम पर सितम करता गया SRH-

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 2021 संस्करण डेविड वार्नर के लिए भूलने लायक साबित हुआ है। तेजतर्रार ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप में सीजन की शुरुआत की, उन्हें बाद के चरणों में टीम के डग-आउट में जगह भी नहीं मिली। टीम की नियमित विफलताओं के बाद वॉर्नर को बीच में ही SRH कप्तान के रूप में बर्खास्त कर दिया गया था।

इतना ही नहीं उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। जबकि अनुभवी खिलाड़ी यूएई लेग में कुछ मैच खेले, जिसमें 0 और 2 के स्कोर का मतलब था कि वार्नर फिर से बाहर हो गए। जुल्म तब हुआ जब वार्नर को पिछले कुछ मैचों में टीम के साथ यात्रा करने का भी मौका नहीं मिला। क्योंकि यह खिलाड़ी पहले 18 में से बाहर था।

भारत का कोच बनने पर मूडी की नजरें, इसलिए लिया था वॉर्नर को बाहर करने का फैसला- रिपोर्ट

डेविड वार्नर ने बताया- मुझे वीडियो के लिए पूछा नहीं गया

डेविड वार्नर ने बताया- मुझे वीडियो के लिए पूछा नहीं गया

शनिवार (9 अक्टूबर) को, SRH के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने एक वीडियो साझा किया जिसमें कप्तान केन विलियमसन, मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस और कई अन्य खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों ने प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

इस क्लिप से भी डेविड वार्नर गायब थे। इसके बाद, कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों से यही पूछने की बाढ़ आ गई। फैंस ने काफी सवाल पूछे कि वार्नर वीडियो में क्यों नहीं हैं। दिलचस्प बात यह है कि वार्नर ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उन्हें इस वीडियो में शामिल होने के लिए नहीं कहा गया है।

वार्नर ने दी अपने SRH परिवार को विदाई-

वार्नर ने दी अपने SRH परिवार को विदाई-

एक अन्य कमेंट में वार्नर ने प्रशंसकों से SRH का समर्थन करने के लिए कहा है। वे कहते हैं कि वीडियो में कप्तान का मैसेज है, स्टॉफ धन्यवाद अदा कर रहा है। फैंस ने टीम को सपोर्ट किया है, ऐसे में उनका धन्यवाद है। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वीडियो में कौन है।

इस बीच, वार्नर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अंतिम लीग-स्टेज गेम से बाहर होने के बाद अपने SRH परिवार को विदाई दी।

उन्होंने लिखा- "बनाई गई यादों के लिए धन्यवाद। आप सभी फैंस हमारी टीम के लिए हमेशा 100% देने के लिए एक प्रेरक शक्ति रहे हैं। समर्थन के लिए मैं आप सभी को पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता। यह एक शानदार सवारी रही है। मैं और मेरा परिवार आप सभी को याद करने जा रहे हैं !!

Story first published: Saturday, October 9, 2021, 19:56 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+