लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बार ढेर हो चुकी है SRH, वॉर्नर बोले- ये हार बहुत कड़वी, इसे पचा पाना मुश्किल

चेन्नई। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल के इस सीजन में हार का मुंह देखना पड़ा है। पहले मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत के करीब पहुंचकर मैच हार गई थी तो आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद की टीम अच्छी शुरुआत के बाद एकदम से ढेर हो गई और टीम को मैच में 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन आएसआरएच की टीम 143 रन के स्को पर ही ढेर हो गई। टीम की हार के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि यह हार बहुत ही कड़वी है, इसे पचा पाना मुश्किल। सोशल मीडिया पर टीम की एक तस्वीर पोस्ट करके डेविड वॉर्नर ने लिखा कि आईपीएल के इस सीजन की यह अच्छी शुरुआत नहीं है लेकिन हम आगे और भी बेहतर करेंगे और ऊपर उठेंगे।

हमने खराब शॉट खेले

डेविड वॉर्नर ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने बहुत ही अच्छी गेंदबाजी की और आरसीबी को कम स्कोर पर रोका। मैक्सवेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और टीम के लिए प्लेटफॉर्म सेट किया। हमे आखिर में दो सेट बल्लेबाजों की जरूरत थी, लेकिन हम ये कर नहीं सके। हमे साझेदारी करने की जरूरत थी, साथ ही सही क्रिकेटिंग शॉट खेलने चाहिए थे। लेकिन बल्लेबाजों ने क्रॉस बैट से शॉट खेले, इस तरह की पिच पर ऐसे बल्लेबाजी नहीं की जाती है। यह तकलीफ देता है। हमे पता है कि आगे के मैच में किस तरह से हमे खेलना है।

उम्मीद है कि आगे बेहतर करेंगे
वॉर्नर ने कहा कि हमारे पास यहां अभी तीन और मैच हैं, मुझे उम्मीद है कि विकेट और भी बेहतर होगा। पहले छह ओवर में हमे कम से कम जोखिम लेना चाहिए और सिंपल क्रिकेट खेलनी चाहिए। चेपक मे जो टीम बाद में बैटिंग करती है उसे सभी चार मैच जीतने चाहिए। कुछ यही पिछले मैच में भी हुआ था। एसआरएच की पारी 2019 में भी कुछ इस तरह से ही बिखर गई थी।

2019 में भी लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH हुई ढेर
2019 के आईपीएल की बात करें तो चार मैच में टीम आसान से स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह से ढह गए। कुछ इसी तरह से इस आईपीएल के सीजन में भी हैदराबाद की टीम का हाल है। अहम बात यह है कि मनीष पांडे ने पिछले चार आईपीएल के सीजन में 14 बार 30 से अधिक गेंदों का सामना किया जिसमे 11 बार हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

29 गेंद पर 55 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, 15 रन पर 8 विकेट गिरे
29 गेंद पर 43 रन, आरसीबी के खिलाफ, 32 रन पर 8 विकेट गिरे
24 गेंद पर 27 रन, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ, 14 रन पर 7 विकेट गिरे
24 गेंद पर 35 रन, आरसीबी के खिलाफ, 29 रन पर 7 विकेट गिरे

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 11:59 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+