For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

निराश डेविड वॉर्नर ने कहा, मुझे नहीं पता इस हार को कैसे लूं

चेन्नई आईपीएल में लगातार तीन मुकाबले हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर टीम के प्रदर्शन से कतई खुश नहीं हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हैदराबाद की टीम एक बार फिर से करीबी मैच में हार गई, जिसके चलते हैदराबाद की टीम अब अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 150 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 151 का लक्ष्य रखा, लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम का मध्य क्रम एक बार फिर से बुरी तरह से फेल हो गया और टीम को मैच में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद वॉर्नर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस हार को मैं किस तरह से लूं, निसंदेह यह निराशाजनक हार है।

डेविड वॉर्नर ने कहा कि हम दोनों (वॉर्नर-बेयरस्टो) सेट थे और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन इससे यह साबित होता है कि अगर आप लंबी पारी नहीं खेलते हैं तो मैच नहीं जीत सकते हैं। यह मेरा गेम प्लान था लेकिन हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त फील्डिंग की, लेकिन यह क्रिकेट का खेल है। इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था, अगर आप साझेदारी करते हैं और फिर एक व्यक्ति दूसरे छोर पर अंत तक रहता है तो आप लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। खिलाड़ियों को स्मार्ट क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हमारे गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की, यह विकेट पिछले मैच की तुलना में धीमा था। हमे अपनी गलतियों से सीखना होगा, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम लंबी पारी खेले। गेंदबाजों ने खुद को स्थिति के अनुसार ढाला, हमे यहां से आगे बढ़ना होगा। वहीं केन विलियम्सन की फिटनेस के बारे में वॉर्रन ने कहा कि हमे अपने फिजियो से बात करने की जरूरत है, विलियम्सन अच्छा कर रहे हैं, वह टीम में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 8:34 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+