For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: डेविड वार्नर ने जताई एक बार फिर से फाइनल में पहुंचने की ख्वाहिश

नई दिल्लीः आईपीएल का खिताब एक ऐसी चीज है जिसको जीतने का सपना दुनिया के प्रमुख क्रिकेटर देखते हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप के तीनों खिताब के बाद अगर क्रिकेट की दुनिया में वैश्विक अपील वाली कोई ट्रॉफी मायने रखती है तो वह इंडियन प्रीमियर लीग की ही है। अब आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने आईपीएल खिताब जीतने की इच्छा जताई है और उन्होंने अपने आईपीएल कैरियर की एक वीडियो शेयर की है, इसके अलावा भारत आने की उत्सुकता पर फिर से बात की है ताकि वे अपनी T20 लीग के साथ फिर से जुड़ जाएं।

डेविड वॉर्नर अक्सर फैंस के द्वारा बनाई गई वीडियो को अपलोड करते हैं जिसमें किसी किरदार के ऊपर वार्नर का चेहरा लगा होता है और यह दृश्य काफी मजाकिया होते हैं। फिलहाल वार्नर ने एक वीडियो को शेयर किया है और आईपीएल करियर की हाइलाइट्स के लिए धन्यवाद अदा किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वे एक बार फिर से फाइनल में पहुंचना चाहेंगे लेकिन उससे पहले बहुत सा हार्ड वर्क बाकी है।

इसके बाद वार्नर कहते हैं कि वह आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में जुड़ने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकते। इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के इस आक्रामक बल्लेबाज ने 2016 में आईपीएल खिताब जीता था तब सनराइजर्स हैदराबाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से हराया था। उस मैच में वार्रन ने 38 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में क्रिस गेल ने 76 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली ने भी 54 रन बनाए थे लेकिन यह दोनों ही बल्लेबाज आरसीबी के लिए कुछ खास अंतर पैदा नहीं कर सके। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2018 के फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से 8 विकेट से हार गई थी। पिछले आईपीएल सीजन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था जहां वे क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार गए थे।

Story first published: Friday, March 12, 2021, 17:11 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+