For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: दूसरे क्वालिफायर में DC का KKR के खिलाफ मुश्किल टेस्ट, तय होगा दूसरा फाइनलिस्ट

नई दिल्लीः आज यानी 12 अक्टूबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुश्किल टेस्ट का सामना करेगी क्योंकि दोनों टीमें बुधवार को शारजाह में दूसरे क्वालीफायर में खेलने जा रही हैं।

डीसी ने कुल 20 अंकों के लिए 10 जीत के साथ लीग चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन उन्होंने पहले क्वालिफायर में सीएसके के खिलाफ जीतने का आसान मौका जाया कर दिया। धोनी अपने रंग में दिखे और डीसी को अब केकेआर के खिलाफ मैच का इंतजार है।

जब से ऑस्ट्रेलियाई महान रिकी पोंटिंग ने उनके कोच के रूप में पदभार संभाला है, दिल्ली की मजबूती से बढ़ती गई हैं क्योंकि वे पिछले साल उपविजेता रहे थे। इस साल उनका लक्ष्य एक बेहतर प्रदर्शन करना और खिताब जीतना है, लेकिन सामने केकेआर है जो अच्छा खेल रही है।

दो बार के विजेता केकेआर को सोमवार के एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी जीत से और विश्वास मिला है।

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर, दिल्ली में एक ठोस शीर्ष क्रम है। पंत ने शिमरोन हेटमायर के साथ मध्य क्रम में रन बनाए हैं।

धवन (618) 2020 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और इस सीजन में पहले ही 551 रन बना चुके हैं। उनके सलामी जोड़ीदार शॉ भी सीएसके के खिलाफ अच्छा खेल दिखाते लग रहे थे।

गेंदबाजी के मोर्चे पर, कैगिसो रबाडा (2020 पर्पल कैप विजेता) और एनरिक नॉर्टजे की दक्षिण अफ्रीकी तेज जोड़ी 2020 में एक साथ 52 विकेट लेकर एक ड्रीम जोड़ी साबित हुई है। इसके बाद तेज गेंदबाज अवेश खान हैं, जिन्होंने इस सीजन में 23 विकेट लिए हैं।

डीसी ने टूर्नामेंट के यूएई चरण में पांच जीत दर्ज की हैं, लेकिन यहां उनकी एक हार केकेआर के खिलाफ आ चुकी है। सीएसके से हारने के बाद अब दिल्ली से गलतियां करने की गुंजाईश कम है।

दूसरी ओर, इयोन मोर्गन की टीम ने इस साल की शुरुआत में भारत में पहले हाफ में बुरे प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल के दूसरे चरण में शानदार उलटफेर का आनंद लिया है।

वे अपने बेहतर नेट रन-रेट की बदौलत पांच बार के गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को लीग मैचों में बाहर का रास्ता दिखाकर यहां पहुंचे हैं। ये विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन के लिए पहला आईपीएल खिताब लेने का सुनहरा अवसर है।

Story first published: Wednesday, October 13, 2021, 7:57 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+