For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दासगुप्ता ने कहा, SRH के मीडिल ऑर्डर को दिखाना होगा दम, राशिद खान कर रहे बैटिंग पर काम

मुंबईः सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने आईपीएल 2021 कैंपेन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से की है जो रविवार (11 अप्रैल) को चेन्नई में चल रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरुआत के बाद अपने मिडिल ऑर्डर में भी दमखम दिखाना होगा। अक्सर कई बार देखा जाता है कि डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो जो शुरुआत देते हैं उसके बाद में वह लय नहीं बन पाती।

इसी बात का जिक्र करते हुए दास गुप्ता का कहना है कि सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर में केदार जाधव एक अच्छी वैल्यू ऐड कर सकते हैं। इस टीम के पास मध्य क्रम में मनीष पांडे केन विलियमसन और मोहम्मद नबी जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी मौजूद हैं।

इसके अलावा टीम इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने भी इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि वे अपनी बल्लेबाजी पर भी काम कर रहे हैं और भविष्य में प्रॉपर ऑलराउंडर बनने की उनकी इच्छा है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर राशिद खान का यह प्रयास एसआरएच टीम के लिए बहुत बड़ा बूस्ट है क्योंकि इससे उनकी बैटिंग में गहराई पैदा होती है। राशिद खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मेरा शुरू से मानना यह रहा है कि मैं अपनी टीम के लिए बैटिंग भी कर सकता हूं। मेरे पास उस तरह का टैलेंट मौजूद है। जब आप निचले डिवीजन की तरफ से खेलते हो तो 120-30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति के गेंदबाजों को खेलने के आदी होते हो। मैं अपने करियर में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का लगातार सामना कर रहा हूं। मैं ऐसा बनना चाहता हूं कि बल्लेबाजी विभाग में भी अपनी टीम के लिए बेहतरीन योगदान दे सकूं।"

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है लेकिन नीतिश राणा और राहुल त्रिपाठी की पारी के दम पर केकेआर शानदार स्कोर की तरफ बढ़ रही है। इस मैच में सनराइजर्स की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा (w), मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 21:04 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+