For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को हराया, अंक तालिका में टाॅप पर पहुंचा

IPL
Photo Credit: BCCI/IPL

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन की शानदार पारी की बदाैलत पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली ने धवन की 47 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी की मदद से मैच 17.4 ओवर में जीत लिया। पृथ्वी शाॅ ने 22 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, जिन्हें हरप्रीत बराड़ ने आउट किया। स्टीव स्मिथ ने 22 गेंदों में 24 तो रिषभ पंत ने 11 गेंदों में 14 रन बनाए।

दिल्ली अब अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। यह टीम की 8 मैचों में छठी जीत रही है, जबकि पंजाब को 5वीं हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले मयंक अग्रवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदाैलत उनकी टीम 6 विकेट खोकर 166 रन बना सकी। मयंक ने 58 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए, जिसमें 8 चाैके तो 4 छक्के शामिल रहे। दिल्ली ने टाॅस जीता व पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल की जगह शामिल किए गए प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने आए, लेकिन वह 16 गेंदों में 12 रन ही बना सके। वह कागिसो रबाडा का शिकार बने।

फिर तीसरे नंबर पर आए क्रिस गेल खतरनाक मूड में दिख रहे थे, लेकिन 35 के स्कोर पर वह रबाडा की स्लो फुलटाॅस का शिकार होकर क्लीन बोल्ड हो बैठे। गेल 9 गेंदों में 13 रन बना सके, जिसमें 1 छक्का व 1 चाैका रहा। फिर चाैथे नंबर पर आए डेविड मालन 26 गेंदों में 26 रन बनाकर चलते बने। उन्हें अक्षर पटेल ने 13.1 ओवर में 83 के स्कोर पर आउट किया। मालन की धीमी पारी से पंबाज की रन रेट में नुकसान पहुंचा। हालांकि मयंक दूसरे शोर से रन बरसा रहे थे। दीपक हुडा, 1, शाहरुख खान, 4, क्रिस माॅरिस 2 रन बनाकर आउट हुए। कागिसो रबाडा ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए। आवेश खान व अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

पंजाब किंग्स- प्रबिसिमरन सिंह (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल (कप्तान), क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, क्रिस जॉर्डन, रिले मेरेडिथ, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी

दिल्ली की टीम- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर / कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, शिम्रोन हेतिमेयर, स्टीवन स्मिथ, अक्षर पटेल, ललित यादव, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, अवेश खान।

Story first published: Sunday, May 2, 2021, 23:05 [IST]
Other articles published on May 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+