For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: धोनी को जीरो पर आउट करने के बाद जानें क्या बोले आवेश खान

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14वें सीजन का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर जीत के साथ किया है। इस मैच में जहां पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने अर्धशतकीय पारियो के साथ बड़े स्कोर को आसानी से चेज करने में भूमिका निभाई तो वहीं पर टीम के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सीएसके के दो दिग्गज खिलाड़ियों को जीरो पर आउट करने का काम किया। आवेश खान ने अपने स्पेल के दौरान पहले फॉफ डुप्लेसिस और फिर कप्तान एमएस धोनी को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेजने का काम किया। आईपीएल के इतिहास में यह चौथी बार है जब एमएस धोनी जीरो पर आउट हुए और 2015 के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला।

आवेश खान ने इस मैच में 4 ओवर्स के अपने स्पेल में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिये अपने दूसरे ही मैच में एमएस धोनी का विकेट लेने के बाद आवेश खान काफी उत्साहित हैं और कहा कि उनका सपना पूरा हो गया है।

और पढ़ें: PBKS vs RR: जानें कैसा है आईपीएल में पंजाब-राजस्थान का हेड टू हेड रिकॉर्ड, क्या कहती है पिच रिपोर्ट

उन्होंने कहा,'3 साल पहले मेरे पास माही भाई का विकेट हासिल करने का मौका था लेकिन तब किसी ने कैच छोड़ दिया था लेकिन अब जाकर मेरा उन्हें आउट करने का सपना पूरा हो सका है और मैं इसको लेकर काफी खुश हूं। क्योंकि वह काफी लंबे समय से प्रतियोगी मैचों में नहीं खेले थे इसी कारण हमने उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया और इसी दबाव के चलते हमें उनका विकेट हासिल हुआ।'

आवेश खान ने आगे कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के लिये पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद आने वाले मैचों में भी इसी लय को बरकरार रखना चाहता हूं और टीम को ज्यादा से ज्यादा जीत दिलाने में अपना योगदान देना चाहते हूं।

और पढ़ें: IPL 2021: पहले 3 दिन में ही लग चुके हैं 42 छक्के, जानें टॉप पर है कौन

उन्होंने कहा, 'मैं पहले मैच में अपने प्रदर्शन के बाद काफी खुश हूं और मुझे ज्यादा खुशी मिलेगी अगर मैं टीम के लिये और मैचों में जीत हासिल कर सकूं। धोनी भाई और डुप्लेसिस का विकेट हासिल करने के बाद हमारी टीम अच्छी स्थिति में पहुच गई, मैं खुश हूं कि पहले मैच के दौरान मैं अपनी भूमिका को अच्छे से निभा सका। इससे मेरा आत्म-विश्वास बढ़ा है और मैं लय को बरकरार रखूंगा।'

आवेश खान ने इस दौरान ऋषभ पंत की कप्तानी की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने मुझे दूसरा ओवर देकर मुझ पर भरोसा जताया और मुझे बैक किया, इसके चलते मुझे विकेट मिला। शुरुआत में जब किसी गेंदबाज को विकेट मिल जाती है तो उसकी लय बेहतर हो जाती है।

Story first published: Monday, April 12, 2021, 17:26 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+