अमित मिश्रा, रिद्धिमान साहा कोरोना संक्रमित, टल सकता है आज का भी मैच
नई दिल्ली। आईपीएल पर एक के बाद एक कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पहले केकेआर, सीएसके और अब दिल्ली कैपिटल्स का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमित मिश्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद टीम के बाकी के खिलाड़ी भी आइसोलेट हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को आइसोलेट होने को कहा था। अमित मिश्रा के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट कीपर रिद्धिमान साहा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला टल सकता है।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 5 मई के मुकाबले को पहले ही टाल दिया गया है। इससे पहले 3 मई को आरसीबी और केकेआर के मैच को टाला गया था। ऐसे में जिस तरह से रिद्धिमान साहा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उसके बाद आज का मैच भी टलना लगभग तय है। गौर करने वाली बात है कि आज बीसीसीआई की अहम बैठक है और इस बैठक में आईपीएल के आगे के मैचों को लेकर फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि बैठक में बीसीसीआई आईपीएल को टालने का फैसला ले सकती है, जिसके बाद टीम के खिलाड़ियों को किस तरह से सुरक्षित रखा जाए इसपर रणनीति तैयार की जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
