IPL 2021: क्या दिल्ली में टीमों को मिलेगी नाइट कर्फ्यू में छूट, हेल्थ मंत्री ने दिया जवाब

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 के समय देश कोरोनावायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है जिसके चलते प्रतियोगिता से जुड़े हुए खिलाड़ियों और अन्य स्टॉफ से जुड़े कोविड-19 के पॉजिटिव मामले भी सामने आए हैं। इन सब पर बीसीसीआई का कहना है कि टीम बबल के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए तो सब सही रहेगा। फिलहाल प्रतियोगिता को तय प्लान के तहत ही आगे बढ़ाने की योजना है। टूर्नामेंट 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो की चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्योंकि इस बार किसी भी टीम को उसके होम ग्राउंड पर खेलने की छूट नहीं है तो उद्घाटन मुकाबले में सीएसके की जगह पर आपको मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

चेन्नई के अलावा बाकी पांच स्थान हैं- दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता। मुंबई में तेजी से कोविड-19 के मामले बढ़े हैं और वहां पर सरकार ने उसी हिसाब से प्रतिबंध लगाए हैं।

इसी बीच दिल्ली में भी कोविड-19 के केस तेजी से बढ़ने शुरू हो चुके हैं। ऐसे में दिल्ली में भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं लेकिन यहां पर अप्रैल के अंत में आईपीएल के मुकाबले होने हैं। अब उसी बारे में बात करते हुए दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने कहा है कि फिलहाल सरकार कोरोना पर ध्यान दे रही है और उसने 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले आईपीएल मुकाबले की टीमों को नाइट कर्फ्यू में छूट देने के लिए नहीं सोचा है।

बता दें कि मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें तब दिल्ली में आईपीएल के मैच खेल रही होंगी।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि दिल्ली के हॉस्पिटल में पिछले तीन दिनों में दो हजार से ज्यादा बेड की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। उन्होंने पब्लिक से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी को मेंटेन करने की अपील की है।

Story first published: Wednesday, April 7, 2021, 11:41 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+