For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : दिनेश कार्तिक ने खेली तूफानी पारी, रसेल ने भी 6 गेंदों में जड़े 22 रन

मुंबई: आईपीएल शुरू होने के दो दिन पहले, धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट्स का एक वीडियो वायरल हुआ। प्रैक्टिस के दौरान भी धोनी के परफेक्ट प्रदर्शन को देखकर अन्य टीमों के पसीने छूट गए। आईपीएल से पहले अब केकेआर टीम के खिलाड़ियों ने खतरनाक रूप दिखाया है। उन्होंने भी विरोधी टीमों को चेतावनी दे दी है। दरअसल, एक प्रैक्टिस मैच में केकेआर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को 2 टीमों में बांटकर मुकाबला करवाया जिसमें दिनेश कार्तिक व आंद्रे रसेल का कहर देखने को मिला।

केकेआर को दो टीमों गोल्ड और पर्पल में बांटा गया था। टीम पर्पल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 113 रन ही बना। उनकी तरफ से राहुल त्रिपाठी ने 26 गेंदों में सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। जवाब में टीम गोल्जड ने आसानी से मैच अपने नाम किया। कार्तिक ने 19 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली। उनका 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट रहा। वहीं आंद्रे रसेल ने केवल 6 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए।

बता दें कि केकेआर अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 11 अप्रैल को चेन्‍नई में खेलेगा। वहीं टूर्नामेंट की शुरूआत 9 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाले मैच के साथ हो रही है, जबकि फाइनल 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स स्‍क्‍वॉड:
ऑयन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम सिफर्ट, शाकिब अल हसन, पवन नेगी, वैंकटेश अय्यर और शेल्डन जैक्सन।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 12:56 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+