For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: पिछले एक हफ्ते से एकदम अलग इंसान लग रहे हैं हरभजन सिंह- दिनेश कार्तिक

नई दिल्लीः कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह केकेआर के लिए अहम भूमिका में होंगे। हरभजन सिंह इस जुलाई में 41 साल के हो जाएंगे लेकिन उनके अंदर अभी भी क्रिकेट को लेकर वही जुनून है जो हाईएस्ट लेवल पर चाहिए होता है। आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है और केकेआर की टीम अपना पहला मुकाबला चेन्नई में खेलेगी जो कि 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है।

दिनेश कार्तिक ने केकेआर की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है, "हरभजन सिंह को लेना आसान नहीं था क्योंकि उनको खेलते हुए काफी समय हो गया है। लेकिन जिस तरह का की दिलचस्पी और इच्छा उन्होंने पिछले एक हफ्ते में दिखाई है वह बेहतरीन है। वे लगातार प्रैक्टिस सेशन के लिए जल्दी आ रहे हैं। मुझे लगता है कि वह एकदम अलग इंसान की तरह दिख रहे हैं।"

दिनेश कार्तिक बताते हैं कि हरभजन सिंह प्रैक्टिस सेशन के लिए 4:00 बजे ही आ जाते हैं जबकि इसका टाइम 7:00 बजे शाम को होता है। इस दौरान वे बैटिंग करते हैं और शाकिब अल हसन, इयोन मोर्गन जैसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी भी करते हैं। इसके अलावा केकेआर के जो भी मैच हुए हैं उसमें हरभजन सिंह ने बॉलिंग और पूरे मैच के दौरान फील्डिंग भी की है।

दिनेश कार्तिक कहते हैं कि हरभजन से आप यही उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने अपने करियर में सब कुछ हासिल किया है लेकिन फिर भी वे किसी युवा की तरह दिलचस्पी दिखा रहे हैं और जो कि और यह काफी बड़ी बात है। दिनेश कार्तिक कहते हैं कि उनको पूरा यकीन है कि हरभजन सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए बहुत ही बढ़िया काम करेंगे।

आपको बता दें हरभजन सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2021 की आईपीएल नीलामी के दौरान 2 करोड रुपए में खरीदा था। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रह चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन हैं और उन्होंने पहले ही कहा है कि फ्रेंचाइजी की स्पिन लाइनअप को और मजबूती प्रदान करेंगे। मोर्गन ने दावा किया है कि कागज पर केकेआर का स्पिन डिपार्टमेंट टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन लग रहा है। इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि उनको चेन्नई में मैच खेलने हैं और यहां पर स्पिनरों को बढ़िया मदद मिलती है।

Story first published: Wednesday, April 7, 2021, 13:40 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+