Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा को दोहरा झटका, हार के साथ लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को हार के साथ दोहरा झटका लगा है। एक तरफ जहां टीम को हार का मुंह देखना पड़ा तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा पर मैच रेफरी ने स्लो ओवर रेट के चलते फाइन लगाया है। स्लो ओवर रेट की वजह से रोहित शर्मा की मैच फीस में से 12 लाख रुपए काट लिए जाएंगे। आईपीएल की गाइडलाइन के अनुसार अगर टीम तय समय में अपने 20 ओवर पूरे नहीं करती है तो कप्तान पर 12 लाख रुपए का फाइन लगाया जाता है।

आईपीएल की गाइडलाइन के अनुसार अगर पहली बार टीम स्लो ओवर रेट करती है तो कप्तान को 12 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ता है,दूसरी बार स्लो ओवर रेट हुआ तो 24 लाख रुपए का जुर्माना कप्तान पर होता है, जबकि टीम के बाकी खिलाड़ियों की मैच फीस में से 25 फीसदी की कटौती की जाती है या फिर 6 लाख रुपए जो भी कम हो। लेकिन तीसरी बार गलती होने पर कप्तान पर 30 लाख रुपए का जुर्माना होता है और एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जाता है, जबकि बाकी की टीम पर 12 लाख रुपए या मैच फीस का 50 फीसदी पैसा काट लिया जाता है।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्को खड़ा नहीं कर सका। कप्तान रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली जबकि सूर्यकुमार यादव ने 24 रन, इशान किशन ने 26 रन, जयंत यादव ने 23 रन बनाए। वहीं अमित मिश्रा ने 4 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने मैच को 19.1 ओवर में ही खत्म कर दिया।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 8:57 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+