For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: ब्रावो का इंतजार खत्म, RCB को हराने में CSK ने MI को पछाड़ा

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट 6 विकेट से मात दे दी है और इसके साथ ही वह अंक तालिका में नंबर एक पर आ चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी द्वारा दिया 157 रनों का लक्ष्य केवल 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जैसे आरसीबी की शुरुआत हुई थी उसके हिसाब से यह मैच विराट कोहली एंड कंपनी के खाते में जाना चाहिए था लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम के इरादे कुछ और ही थे और यहां पर ड्वेन ब्रावो ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बनने वाले ब्रावो ने विराट कोहली का भी विकेट लिया और यह आईपीएल में पहली बार था जब वे विराट कोहली को आउट कर पाए। विराट कोहली तब तक अर्धशतक लगा चुके थे और ब्रावो ने आईपीएल में विराट कोहली को आउट करने के लिए 100 बॉल तक का इंतजार किया। इसके साथ ही ब्रावो आईपीएल के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं जो कि 162 विकेट ले चुके हैं और उनके ऊपर अमित मिश्रा है जो 166 विकेट ले चुके हैं। मलिंगा 170 विकेट के साथ टॉप पर हैं।

कोहली के बल्ले से रन जरूर निकले हैं लेकिन एबी डिविलियर्स का बल्ला फिर से शांत रहा जो मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एबी अब चल नहीं पाते हैं। आप इस बात को ऐसे समझ सकते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछली 14 पारियों में एबी डिविलियर्स ने केवल 1 अर्धशतक ही लगाया है।

लेकिन आरसीबी के लिए देवदत्त पाड्डिकल बेहतरीन बल्लेबाज साबित हो रहे हैं और उन्होंने फिर से 50 गेंदों पर 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उसी तरह से ऋतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के सितारे साबित हो रहे हैं और उन्होंने इस बार 26 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड गायकवाड की कंसिस्टेंसी पिछले कई मैचों में देखने लायक रही है जिसके दम पर वह अपनी पहली 15 आईपीएल पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों के लिस्ट में नंबर दो पर आ गए हैं।

ऋतुराज गायकवाड ने अभी तक अपनी पहली 15 आईपीएल पारियों में 526 रन बनाए हैं। टॉप पर केवल गौतम गंभीर है जो अपनी पहली 15 पारियों में 549 रन बना चुके थे।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के सामने आरसीबी का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है क्योंकि अभी तक इस टीम को मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 17 बार हराया था लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स 18 बार हराने के बाद टॉप पर पहुंच गई है।

Story first published: Saturday, September 25, 2021, 9:59 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+