IPL 2021 के एलिमिनेटर में लगेगी रिकॉर्डों की झड़ी, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की खिताबी जंग होने में बस कुछ मैचों का ही समय रह गया है। पहले प्लेऑफ में सीएसके की जीत के बाद सोमवार को शारजाह के मैदान पर एलिमिनेटर खेला जाना है जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाने के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। करो या मरो का यह मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला जाना है, जहां पर इस सीजन छक्कों की बरसात नहीं देखी जा सकी है। एलिमिनेटर मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसे इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मैच में बुधवार को खेलना होगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं पर समाप्त हो जायेगा।

और पढ़ें: ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों रबाडा के बजाय टॉम कर्रन से करायी गेंदबाजी

ऐसे में आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मैच में एक रोमांचक मुकाबला देखा जाना पक्का है। आरसीबी की टीम ने इस सीजन ज्यादा गलतियां नहीं की है और ग्लेन मैक्सवेल, देवदत्त पाड्डिकल और विराट कोहली की बल्लेबाजी और हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर टॉप 3 में जगह बनाये रखी। वहीं केकेआर की टीम ने भारत में खेले गये लेग में खराब प्रदर्शन के बाद यूएई में जबरदस्त वापसी की है और 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल कर क्वालिफायर्स में जगह बनायी।

और पढ़ें: IPL 2021 के फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली को 4 विकेट से हराया, 9वीं बार खेलेगी खिताबी मुकाबला

जानें कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज

जानें कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज

केकेआर की टीम के पास वेंकटेश अय्यर के रूप में जबरदस्त सलामी बल्लेबाज मिला है तो वहीं पर लॉकी फर्ग्यूसन और वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। केकेआर ने एक टीम के रूप में वापसी की है और आंद्र रसेल के चोटिल होने के बावजूद जीत हासिल करते नजर आये हैं। हालांकि शारजाह के मैदान पर दोनों टीमों की गेंदबाजी के मुकाबला होने वाला है क्योंकि यहां पर अब तक खेले गये मैचों में ज्यादा रन बनते नजर नहीं आये हैं और अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 160 रनों का स्कोर खड़ा कर लेती है तो वह जीत की राह में बड़ा रोड़ा साबित होगी। दोनों टीमों की बात करें तो आईपीएल के इतिहास में अब तक 28 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें से केकेआर ने 15 बार जीत हासिल की है तो वहीं आरसीबी की टीम 13 बार विजेता बनी है।

विराट कोहली के नाम होगा बड़ा टी20 रिकॉर्ड

विराट कोहली के नाम होगा बड़ा टी20 रिकॉर्ड

शारजाह के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में रिकॉर्डों की झड़ी लगती हुई नजर आ सकती है। हाल ही में टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरा करने वाले विराट कोहली के पास टी20 का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। अगर केकेआर के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली 4 चौके लगा लेते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में 900 चौके लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन जायेंगे। वहीं दिनेश कार्तिक को महज 2 चौकों की दरकार है आईपीएल में 400 चौकों का आंकड़ा पूरा करने के लिये। अगर वो दो शॉट लगा लेते हैं तो वह आईपीएल में यह कारनामा करने वाले 11वें खिलाड़ी बन जायेंगे। इस मैच में इयोन मोर्गन के पास केकेआर के लिये 1000 रन पूरा करने का मौका भी है जिसके लिये उन्हें बस 14 रन की दरकार है। सुनील नरेन को 1000 रन बनाने के लिये 74 रन की दरकार है, अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो आईपीएल में केकेआर की ओर से 1000 रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे।

छक्कों का खास रिकॉर्ड बना सकते हैं कार्तिक-रसेल

छक्कों का खास रिकॉर्ड बना सकते हैं कार्तिक-रसेल

चोट की वजह से केकेआर के लिये पिछले कुछ मैचों में नहीं खेल सके आंद्र रसेल की इस मैच में वापसी हो सकती है, अगर ऐसा होता है तो वो एक अच्छी पारी खेलकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं। छक्कों के लिये मशहूर आंद्रे रसेल को आईपीएल में 150 छक्के पूरे करने के लिये महज 7 शॉट्स की दरकार है। वहीं दिनेश कार्तिक भी टी20 में छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं, लेकिन उसके लिये उन्हें 8 शॉटस की दरकार है। बल्लेबाजी के अलावा दिनेश कार्तिक के पास विकेटकीपिंग में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। अगर कार्तिक इस मैच में 3 विकेट हासिल करते हैं तो आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बन जायेंगे। इस फेहरिस्त में धोनी (160) टॉप पर काबिज हैं।

हर्षल पटेल रचेंगे इतिहास

हर्षल पटेल रचेंगे इतिहास

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले हर्षल पटेल के पास इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो (32) के नाम है जबकि हर्षल पटेल (30) फिलहाल दूसरे पायदान पर काबिज हैं। अगर वो इस मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन जायेंगे। वहीं मोहम्मद सिराज और शाकिब अल हसन को आईपीएल में विकेटों का अर्धशतक पूरा करने के लिये महज 2 विकेट की दरकार है।

Story first published: Monday, October 11, 2021, 16:51 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+