For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'उसने कई बार ऐसा काम किया है', फाइनल में पहुंचने पर बोले इयोन मोर्गन

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल सीजन-14 के क्वालिफायर 2 मुकाबले में दिल्ली कैपटिल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब केकेआर का फाइनल में 15 अक्तूबर को चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा। वहीं केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने दिल्ली पर जीत दर्ज करने के बाद राहुल त्रिपाठी की प्रशंसा की जिन्होंने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।

आखिरी दो गेंदों में केकेआर को 6 रन चाहिए थे। राहुल ने रविचंद्रन अश्विन को छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। हालाकिं मोर्गन का कहना है कि राहुल त्रिपाठी कई बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ''हम एक मनोरंजन सीजन में हैं और कुछ मनोरंजक क्रिकेट खेलने की जरूरत भी होती है। दो गेंदों में एक छक्का चाहिए होता है और आप कहेंगे कि अब फायदा बॉलिंग साइड के लिए है। लेकिन त्रिपाठी ने हमारे लिए ऐसा कई बार किया है।

यह भी पढ़ें- हार के बाद रो पड़े ऋषभ पंत, कहा- अगले सीजन में बेहतर वापसी करेंगे

मोर्गन ने कहा, ''यहां आने वाले खिलाड़ी बेझिझक अपनी बात रख सकते हैं। ऐसा होने के लिए पिछले अधिकारियों ने एक अच्छा माहौल बनाया है। हमारे पास जो टीम है, उससे हमें काफी उम्मीदें थीं। हमारे कोच बीमैक ने अय्यर को देखा और उनकी प्रगति पर नजर रखी। वेंकटेश अय्यर अलग विकेट पर बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। अब फाइनल में कुछ भी हो सकता है।'' हालांकि केकेआर को जीत आसानी से नहीं, मिली क्योंकि आखिरी 4 ओवरों में मैच पूरी तरह से बदल गया था। केकेआर ने 7 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसको लेकर मोर्गन ने कहा, ''हां, हम देखेंगे कि आखिरी चार ओवरों में ऐसा क्या हुआ जो मैच मुश्किल में गया। लेकिन हमारे सलामी बल्लेबाजों ने हमें शानदार शुरूआत दी है। अंत में हम जीत गए हैं और हम फाइनल में हैं। हमें यहां तकर पहुंचने में बेहद खुशी हो रही है।''

Story first published: Thursday, October 14, 2021, 0:21 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+