For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : इविन लुईस ने मचाया धमाल, 3 छक्के लगाकर ठोका तूफानी अर्धशतक

दुबई। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2021 के 43वें मुकाबले में विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज इविन लुईस का कहर देखने को मिला। लुईस ने राजस्थान राॅयल्स की ओर से खेलते हुए तूफानी अर्धशतक ठोका। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लुईस ने यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। जयसवाल 31 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद लुईस ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

लुईस ने 37 गेंदों में 58 रन जड़ दिए, जिसमें 5 चाैके व तीन छक्के शामिल रहे। उन्होंने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन में लुईस का पहला अर्धशतक भी रहा है। जोस बटलर, डेविड मिलर भी एक-एक अर्धशतक राजस्थान के लिए लगा चुके हैं। वहीं संजू सैमसन 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। हालांकि लुईस की पारी पर राजस्थान के बाकी बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन करते हुए पूरी तरह से पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें- कोहली की कप्तानी को लेकर इन दो क्रिकेटरों ने किया था BCCI सचिव को फोन : रिपोर्ट

एक समय लगा कि लुईस की विस्फोटक पारी के बाद राजस्थान 170 तक जाएगा, लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका। लुईस 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए थे। तब टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन था, लेकिन इसके बाद राजस्थान की टीम 9 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। यानी कि अंतिम 53 गेंदों में टीम सिर्फ 49 रन ही बना सकी । महिपाल लोमहोर ने 3, लियाम लिवंग्स्टोन ने 6, राहुल तेवतिया ने 2, रियान पराग ने 9 जबकि क्रिस मोरिस ने 11 रन बनाए। चेतन सकारिया 2 रन बना सके। हर्षल पटेल ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं युजवेंद्र चहल व शाहबाज अहमद ने 2-2 विकेट लिए। जियोर्ज गार्टन व डेनियल क्रिस्टियन ने 1-1 विकेट लिया।

Story first published: Wednesday, September 29, 2021, 21:41 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+