
अलग तरह का होगा अनुभव
स्टार इंडिया स्पोर्ट्स भारत के हेड संजोग गुप्ता ने कहा कि इस बार का आईपीएल अनुभव इसके फैंस के लिए काफी अलग होगा, हम फैंस को खिलाड़ियों को बेहद करीब लाएंगे। संजोग गुप्ता ने कहा कि हम अपने साउंड डिजाइनर्स के साथ बहुत करीब से काम कर रहे हैं ताकि पिछली बार से बेहतर साउंड डिजाइन इस बार हम मैच के दौरान दिखा सके। इस बार मैदान में जो आवाज आएगी वह बिल्कुल अलग होगी और क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आएगी। हम इस बार दर्शकों को अलग तरह का अनुभव देंगे, साथ ही खिलाड़ियों के बीच बातचीत की आवाज और खेल के दौरान भावुक क्षणों के जरिए हम फैंस को खिलाड़ियों के और भी करीब लाएंगे।

अलग-अलग होगा कैमरा एंगल
दर्शकों के मैच देखने के अनुभव को हम इस बार पूरी तरह से बदलने की कोशिश करेंगे। चूंकि इस बार मैदान में दर्शक नहीं हैं तो हम खिलाड़ियों के बीच होने वाली बात को दर्शकों को करीब से सुनाने की कोशिश करेंगे। दर्शकों के मैदान में नहीं होने की वजह से हम अधिक से अधिक कैमरा एंगल दिखा सकते हैं और खिलाड़ियों के बेहद करीब जा सकते हैं, अधिक रीप्ले दिखा सकते हैं। अल्ट्रा मोशन और स्लो मोशन की संख्या पहले की तुलना में अधिक होगी क्योंकि हमे दर्शकों को नहीं दिखाना है।

मैच देखने का अनुभव होगा अलग
संजोग गुप्ता ने बताया कि इस बार मैदान में एक्शन बिल्कुल अलग तरह से देखने को मिलेगा। दर्शक सच में महसूस करेंगे कि वह खिलाड़ियों के बेहद करीब हैं। मैदान खाली रहेगा इसकी वजह से हम कहीं पर भी कैमरा फिट कर सकते हैं जिससे कि अधिक से अधिक एंगल से मैच को दिखाया जा सके। ऑडियो डिजाइन की बात करें तो आप अब मैदान से और भी आवाज को करीब से सुन सकते हैं। खिलाड़ियों के बीच होने वाली बातचीत, बॉल के बैट पर लगने की आवाज और भी बेहतर सुनाई देगी।

खिलाड़ियों की बातचीत सुनाई देगी
मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से क्या कहते हैं या फिर ऋषभ पंत बल्लेबाज को किस तरह से कमेंट पास करते हैं इसे सुना जा सकेगा। हम निसंदेह इन लोगों की बातचीत को रिकॉर्ड करने पर ध्यान देंगे। हालांकि हम खेल को बाधित कतई नहीं करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी अपना खेल खेले और यह ना सोचे कि उन्हें मॉनिटर किया जा रहा है। लिहाजा हम नहीं चाहते हैं कि गलत शब्द को ऑन एयर सुनाया जाए, यह ब्रॉडकास्टर स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं है। लेकिन इससे इतर हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक क्रिकेट फैंस को खेल के करीब लाया जाए।


Click it and Unblock the Notifications
