IPL 2021 Final: खिताब जीतने के लिए ऐसी हो सकती है CSK और KKR की प्लेइंग इलेवन
नई दिल्ली, 15 अक्टूबरः आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 के लिए खिताबी मुकाबला है। अगर दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो फाइनल स्टेज में कोई भी ज्यादा बदलाव करके अपनी लय को खोना नहीं चाहेगा।
सीएसके के पास ओपनिंग के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस होंगे। डु प्लेसिस महान हैं जिन्होंने इस सीजन में अब तक 547 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ भारत की नई सनसनी हैं जो बहुत मजबूत बल्लेबाज हैं। उनके पास केएल राहुल के 626 रनों के सर्वोच्च सीजन स्कोर से आगे निकलने के लिए केवल 24 रन और बनाने का मौका है।
दूसरी ओर केकेआर के पास भी शुबमन गिल और वेंकटेश अय्यर के रूप में चेन्नई के लिए मुंहतोड़ जवाब है। दोनों युवा हैं और कुछ बेहतरीन पारियां अपनी टीम को यहां तक का सफर तय कराने में खेल चुके हैं। गिल के पास 16 मैचों में 427 रन है और बाए हाथ के न्यारे अय्यर 9 मैचों में 320 रन बना चुके हैं।
सीएसके का मीडिल ऑर्डर बहुत दमदार नहीं लगता है क्योंकि ये खिलाड़ियों की फॉर्म पर निर्भर है। यहां रॉबिन उथ्प्पा, अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी के उतरने की उम्मीदें हैं। धोनी ने पिछले मैच में 6 गेंदों पर 18 रन खड़े खड़े ही बना लिए थे। रैना शायद इस मैच से बाहर ही रहें।
केकेआर के पास भी बहुत खास फॉर्म वाला मीडिल ऑर्डर नहीं है क्योंकि यहां पर दिनेश कार्तिक और इयोन मोर्गन की फॉर्म नदारद है। नीतिश राणा और राहुल त्रिपाठी देसी हीरो हैं। राहुल ने बढ़िया काम किया है और वे बड़ी पारी को भी अंजाम दे सकते हैं।
टीम के पास मोइन अली, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो जैसे फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। इनमें जडेजा बैटिंग में सबसे बढ़िया फॉर्म में हैं और वे निचले क्रम पर आकर मैच फिनिशर में भूमिका में सटीक लगे हैं।
केकेआर के पास आंद्रे रसेल की चोट के बाद शाकि अल हसन ने अच्छा काम किया है और सुनील नरेन ने भी ऑलराउंडर की भूमिका निभाई है। रसेल की चोट फाइनल के लिए शायद ठीक हो चुकी है लेकिन ऐसा मुश्किल होगा कि रसेल और शाकिब साथ में खेलें। फिलहाल मौजूदा फॉर्म के चलते बांग्लादेशी धुरंधर कतार में आगे खड़ा है।
गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर अच्छे हैं जिनका साथ दीपक चाहर और जोश हेजलवुड देते हैं। यूएई लेग में चाहर का तुक्का नहीं चला है लेकिन वे शुरुआती ओवर के स्ट्राइकर हैं तो दूसरी ओर हेजलवुड के तौर पर एक बड़ा भरोसा भी सीएसके के पास है।
केकेआर के पास गेंदबाजी में शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और लॉकी फर्गुसन जैसे खिलाड़ी हैं। नरेन के साथ मिलकर मावी बड़ी रहस्यमी स्पिन गेंदबाजी की निर्माण करते हैं।
ऐसी हो सकती हैं दोनों प्लेइंग इलेवन-
सीएसके- फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड
केकेआर- शुबमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नीतिश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्गुसन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
