IPL 2021: पंजाब किंग्स के सुपरफैन हैं भारत के पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन, टीम के लिये भेजा खास मैसेज

IPL 2021
Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में शुरू हो चुका है जिसका क्रेज इन दिनों फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। देश हो या विदेश क्रिकेट प्रमी अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन अपने-अपने अंदाज में कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के प्रशंसकों में सिर्फ आम आदमी शामिल नहीं है बल्कि अन्य खेलों के चैम्पियन खिलाड़ी भी शुमार हैं। भारत के पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन अर्जन "सिंह" भुल्लर का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। यूएई में जारी IPL 2021 में अर्जन सिंहु भुल्लर अपनी पसंदीदा टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट कर रहे हैं।

अर्जन सिंह भुल्लर पंजाब किंग्स के सुपरफैन हैं जिनके समर्थन का आभार जताने के लिये फ्रैंचाइजी ने कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के सुपरस्टार को उनके नाम की जर्सी भेजी, जिस पर भुल्लर के नाम के साथ नंबर 1 छपा हुआ है। ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भुल्लर ने सोशल मीडिया पर जर्सी के साथ तस्वीरें और वीडियोज़ फैंस के साथ साझा की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'विक्ट्री पैकेज के लिए बहुत धन्यवाद! मैं यूएई में जारी आईपीएल में अपनी टीम को सपोर्ट कर रहा हूं। अगले मैच का बेसब्री से इंतजार है!'

और पढ़ें: SRH vs PBKS: शारजाह में होगी रिकॉर्ड की बरसात, छक्कों का खास शतक लगायेंगे केएल राहुल

आपको बता दें कि इस साल मई महीने में भारतीय MMA फाइटर्स से सजे ONE: DANGAL इवेंट में "सिंह" ने ब्रेंडन "द ट्रुथ" वेरा को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराकर हेवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ऐसा करते हुए वो भारत के पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन बने थे। वो मूल रूप से पंजाब के जालंघर जिले के बिल्ली भुल्लर गांव के रहने वाले हैं। ऐसे में उनका पंजाब की टीम का समर्थन करना लाज़मी है।

वहीं पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की स्थिति फिलहाल अच्छी नजर नहीं आ रही है और वो 7वें स्थान पर मौजूद हैं। अभी तक खेले गए 9 मैचों में से सिर्फ उन्हें 3 में ही जीत मिली है और 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब की कोशिश होगी कि वो अपने बाकी बचे मैचों को जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखे।

और पढ़ें: MI vs RCB: संजय मांजरेकर ने मुंबई को दिया जीत का मंत्र, बताया- कैसे पाकिस्तान से सीखे बुमराह का इस्तेमाल

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स की टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उसे आईपीएल के लीग स्टेज में बचे हुए सभी 5 मैचों में जीत हासिल करना होगा। अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहती है तो वह नेटरन रेट के फेर में पड़ सकते हैं। शनिवार को होने वाले मैच में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा, जो कि अंक तालिका में आखिरी स्थान पर काबिज है।

Story first published: Saturday, September 25, 2021, 17:42 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+