For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मनीष पांडे पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, बोले- इसी वजह से टीम इंडिया में जगह पक्की नहीं हो पाई

चेन्नई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा है। एक बार फिर से टीम जीत के करीब पहुंचकर मैच हार गई। बड़ी बात यह है कि मैच में हैदराबाद की टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन चले गए, जिसके चलते हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन जिस तरह से मनीष पांडे 38 रन बनाकर शाहबाज नदीम की गेंद पर एक आसान सा कैच हर्षल पटेल को थमा बैठे उसपर पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा और पार्थिव पटेल ने उनकी आलोचना की है।

 दबाव में शॉट सेलेक्शन अच्छा नहीं

दबाव में शॉट सेलेक्शन अच्छा नहीं

आशीष नेहरा ने कहा कि दबाव में मनीष पांडे का शॉट का चयन बिल्कुल अच्छा नहीं है और यही दर्शाता है कि आखिर क्यों दबाव में हार्दिक पांड्या, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव ऐसी स्थिति में टीम इंडिया में चयन के लिए क्यों उनसे आगे हैं। बता दें कि मनीष पांडे ने 39 गेंदों 38 रनों की पारी खेली, लेकिन एक बेकार शॉट खेलते हुए वह अपना विकेट गंवा बैठे। आरसीबी के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेविड वार्नर की टीम 6 रन से मैच हार गई। मैच में डेविड वॉर्नर ने 37 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद एक-एक करके हैदराबाद के बल्लेबाज आउट होते चले गए। मैच में शाहबाज नदीम ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किले खड़ी की और उनके लिए रन बनाना कठिन कर दिया।

खराब शॉट खेलकर आउट हुए पांडे

खराब शॉट खेलकर आउट हुए पांडे

मनीष पांडे ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर 83 रनों की साझेदारी की, लेकिन वॉर्नर के आउट होने के बाद मनीष पांडे भी आउट होकर चलते बने। मैच को जल्दी खत्म करने के चक्कर में मनीष पांडे क्रॉस बैट शॉट खेलने हुए अपना विकेट गंवा बैठ। मनीष पांडे के शॉट सेलेक्शन के बारे में आशीष नेहरा ने कहा कि विराट कोहली ने अपने लेफ्ट ऑर्म स्पिनर को सही समय पर लगाया, लेकिन जिस तरह से जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, अब्दुल समद आउट हुए, उसे देखकर ऐसा नहीं लगा कि ये सधे हुए बल्लेबाज हैं। इन लोगों ने अपना विकेट निचले क्रम के बल्लेबाजों की तरह से गंवाया, खासकर की मनीष पांडे ने।

 इसी वजह से भारतीय टीम में जगह नहीं पक्की कर पाए

इसी वजह से भारतीय टीम में जगह नहीं पक्की कर पाए

नेहरा ने कहा कि जब खिलाड़ी 9,10,11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आता है तो उनके पास घूमती गेंद के पास बहुत अधिक विकल्प नहीं होते हैं, वो सिर्फ मिड विकेट और लॉन्ग ऑन को टार्गेट करते हैं और यही बड़े बल्लेबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज में बड़ा फर्क है। जब आप अच्छे फॉर्म में हैं तो आपको पता है कि दबाव में कैसे खेला जाता है, आपके पास घूमती हुई गेंदों को मिड-ऑफ और कवर्स में मारने का विकल्प होता है। यही वजह है कि मनीष पांडे भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे हैं।

मनीष पांडे से आगे निकले युवा खिलाड़ी

मनीष पांडे से आगे निकले युवा खिलाड़ी

मनीष पांडे के डेब्यू को याद करते हुए नेहरा ने कहा कि जब उन्होने डेब्यू किया था तो उसके बाद हार्दिक पांड्या, इशान किशन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार टीम में आए और उनसे आगे निकल गए। क्योंकि ये खिलाड़ी काफी बेहतर हैं और दबाव में भी अच्छा खेलते हैं और इस वजह से इन खिलाड़ियों ने मनीष पांडे को पीछे छोड़ दिया है। वहीं पार्थिव पटेल ने कहा कि आशीष नेहरा का शॉट सेलेक्शन बहुत खराब था, इस तरह के शॉट खेलते हुए देखना चौंकाने वाला है।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 8:26 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+