For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शिखर धवन के मुरीद हुए दिग्गज क्रिकेट, बताया टी-20 का बेस्ट खिलाड़ी

नई दिल्ली। शिखर धवन आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। शिखर धवन की बल्लेबाजी की पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने जमकर तारीफ की है। सनराइजर्स हैदराबाद के मेंन्टॉर लक्ष्मण ने कहा कि जब आईपीएल एक जबरदस्त टूर्नामेंट है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस टूर्नामेंट में दो बहुत ही वरिष्ठ खिलाड़ियों ने यह करके दिखाया है। शिखर धवन और एबी डिविलियर्स ने अपनी टीम की ओर से जबरदस्त खेल दिखाया है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने तीन मैच में 186 रन ठोक दिए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.15 का है, जबकि बेस्ट स्कोर 92 का है।

अंडर-19 के दिन याद आते हैं
पिछले साल के आईपीएल की शुरुआत से 7-8 महीनों में शिखर धवन जबरदस्त टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं और मेरे हिसाब से वह टी-20 के बेस्ट खिलाड़ी हैं। उन्हें देखकर मुझे उनके अंडर-19 के दिन की याद आती है, जब वह इंडिया ए के लिए खेला करते थे, वह बेखौफ और आक्रामक थे, शुरुआत से ही गेंदबाज पर हमला करते थे। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में शिखर धवन 62 के औसत से रन बना रहे हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी जबरदस्त है। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दो मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

युवाओं के लिए जबरदस्त प्रेरणा
लक्ष्मण ने कहा कि शिखर इंटरनेशनल क्रिकेट एक दशक से अधिक समय से खेल रहे हैं और अब वह 35 साल के हैं, लेकिन अभी भी वह बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं, यह एक सीखने की प्रक्रिया है जो कभी खत्म नहीं होती है। खुद धवन ने कहा था कि खुद को बेहतर करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और टी-20 क्रिकेट में खुद को साबित किया है, यह जबरदस्त रवैया है। कोई खिलाड़ी तभी बेहतर हो सकता है जब वह यह स्वीकार करे कि उसे बेहतर होने की जरूरत है। शिखर धवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं जो हमेशा सीखने की कोशिश करते हैं, ना सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्कि टी-20 क्रिकेट के लिहाज से भी वह खुद को बेहतर कर रहे हैं और अपने अंदर लगातार सुधार ला रहे हैं।

पिछला सीजन जबरदस्त
आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो शिखर धवन ने 804 रन बनाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.6 का था, जबकि औसत 47.3 का। बावजूद इसके कि टीम इंडिया में टी-20 टीम में कई प्रबल युवा दावेदारों ने दस्तक दी है, लेकिन इस सबके बीच शिखर धवन ने अपनी दावेदारी को मजबूत किया और टीम में अपनी जगह को बनाए रखा। संभव है कि शिखर धवन को टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। बता दें कि अभी तक खेले गए तीन में से 2 मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। जबकि पहले नंबर पर आरसीबी की टीम है जिसने अपने तीनों मैच जीते हैं, दूसरे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जिसने 2 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से वह दूसरे पायदान पर है।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 15:09 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+