For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'इतना बड़ा बल्लेबाज है, फिर भी कभी 600 रन नहीं बना पाता'- दिग्गज खिलाड़ी से हताश हुए गंभीर

नई दिल्लीः भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर खुल कर बात की है। रोहित सफेद गेंद क्रिकेट के किंग हैं और उनको विराट कोहली से कम नहीं समझा जाता। नैसर्गिक टैलेंट में तो रोहित कप्तान कोहली को भी पीछे छोड़ते आए हैं लेकिन इस बार का उनका आईपीएल कुछ खास नहीं गया है। गौतम गंभीर को इस बात से हैरानी हुई है।

पूर्व बल्लेबाज को समझ नहीं आया है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अभी तक आईपीएल 2021 में बहुत अधिक स्कोरिंग में जगह क्यूं नहीं बनाई है। 2017 के बाद से, शर्मा ने किसी भी आईपीएल सीजन में 400 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि रोहित तो एक असाधारण प्रतिभा है, लेकिन जो चीज उन्हें हैरान करती है वह है आईपीएल में उनका फ्लॉप शो।

कद से कमतर बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला-

कद से कमतर बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला-

हालांकि MI आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक रही है, लेकिन उनके कप्तान का औसत प्रदर्शन इस बार टीम पर भारी पड़ गया। जैसे चेन्नई के लिए धोनी की बैटिंग सबसे बड़ा सिरदर्द बनकर उभरी है वैसे ही रोहित से फ्रैंचाइजी को और उम्मीदें हैं लेकिन इस बार उनका हाल औसत ही है। गंभीर ने इन पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह उनकी समझ से बाहर है कि कैसे रोहित की क्षमता वाले खिलाड़ी का आईपीएल में अधिक प्रभाव नहीं होता है।

PM नरेंद्र मोदी के पास पाकिस्तान क्रिकेट को धराशाई करने की ताकत है- रमीज राजा

पता नहीं रोहित को आईपीएल में क्या हो जाता है- गौतम गंभीर

पता नहीं रोहित को आईपीएल में क्या हो जाता है- गौतम गंभीर

गंभीर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "मुझे समझ में नहीं आता कि रोहित के पास कभी भी इतना बड़ा आईपीएल सीजन क्यों नहीं रहा। और मेरे पास शायद उसका बचाव करने का भी कोई कारण नहीं है। वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है, मैंने हमेशा उसकी प्रशंसा की है जब उसने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, मैंने तब भी कहा था कि वह भारत की अब तक की सबसे बेहतरीन प्रतिभा है।

और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया लेकिन यह मुझे आश्चर्यचकित करता है कि जब वह एमआई जर्सी पहनता है, तो उसके पास विराट कोहली या केएल राहुल जैसा सीजन कभी नहीं था - 600 रन का सीजन। और मुझे नहीं पता क्यों। जिस किसी के पास रन बनाने की इतनी क्षमता है, उसका आईपीएल में उस तरह का प्रभाव क्यों नहीं होगा।"

इतनी मजबूत टीम का कप्तान खुद खोल में चला जाता है- गंभीर

इतनी मजबूत टीम का कप्तान खुद खोल में चला जाता है- गंभीर

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021 में अब तक 12 मैचों में 30.25 की औसत से 363 रन बनाए हैं। गंभीर को लगता है कि आईपीएल में बल्लेबाजी करते समय रोहित अपने खोल में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि MI की बल्लेबाजी लाइनअप में जिस तरह की गहराई है, कप्तान को आक्रामक तरीके से स्कोर करना चाहिए।

गंभीर ने कहा, "रोहित का नजरिया थोड़ा डरपोक रहा है, खासकर आईपीएल के दौरान। जिस तरह से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलता है, उसके विपरीत, जब वह आईपीएल खेलता है तो वह एक खोल में चला जाता है। जबकि उसे एमआई की जैसी टीम के साथ अधिक आक्रामक होना चाहिए था। "

Story first published: Friday, October 8, 2021, 17:25 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+