For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गौतम गंभीर ने कहा- अगले सीजन के लिए डिविलियर्स को मुश्किल ही रिटेन करने जा रही है RCB

नई दिल्लीः अब आईपीएल में मेगा नीलामी का एक दौर शुरू होगा जिसमें दो नई टीमें भी बनेगी। कौन खिलाड़ी अब कहां से खेलता दिखेगा ये उत्सुकता वाली बात है। कुछ बड़े नाम अपनी परंपरागत टीमों से बाहर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। एबी डिविलियर्स को लेकर कुछ चर्चाएं हैं क्योंकि पूर्व क्रिकेटरों में से कुछ लोगों का मानना है कि आरसीबी की टीम को एबी पर अब लंबे समय तक निवेश नहीं करना चाहिए। इस लिस्ट में गौतम गंभीर भी शामिल हो गए हैं।

पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अगले सत्र में एबी डिविलियर्स को रिटेन नहीं करने का विकल्प चुन सकता है, अगर इसका मतलब ग्लेन मैक्सवेल को रखना है। गंभीर ने कहा कि मैक्सवेल भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि 37 वर्षीय डिविलियर्स लंबी रेस के घोड़े नहीं हैं। दरअसल डिविलियर्स ने इस बार कुछ खास नहीं किया और वे प्लेऑफ के एलिमिनेटर मुकाबले में भी फेल साबित हुए थे। मैक्सवेल ने भी इस मैच में कुछ नहीं किया लेकिन वे सीजन में बेहतरीन रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हुए हैं।

जब गंभीर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि आरसीबी इस सीजन में डिविलियर्स को रिटेन नहीं करने का विकल्प चुन सकती है, तो गंभीर ने कहा, "हां, क्योंकि मुझे लगता है कि वे ग्लेन मैक्सवेल को बरकरार रखेंगे, क्योंकि वह भविष्य हैं, और एबी डिविलियर्स नहीं हैं।"

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डिविलियर्स 2011 में आरसीबी में शामिल हुए थे और तब से टीम का एक अभिन्न हिस्सा हैं। विराट कोहली ने डिविलियर्स से काफी कुछ सीखा है और वे एबी को अपना एक वरिष्ठ साथी मानते रहे हैं। डिविलियर्स ने आईपीएल में 5162 रन बनाए हैं और 184 मैचों में 151.68 का स्ट्राइक रेट बनाए रखा है। उन्होंने इस सीज़न में जहां 313 रन बनाए, वहीं उनके अधिकांश रन पहले चरण में आए और उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में 26 का सर्वोच्च स्कोर बनाया। यूएई में डिविलियर्स केवल दो मौकों पर ही 20 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे।

डिविलियर्स ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और तब से आईपीएल के अलावा शायद ही कभी टी 20 टूर्नामेंट में खेले हों।

गंभीर ने यह भी कहा कि आरसीबी विराट कोहली और स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ मैक्सवेल को रिटेन करना चाहेगी। कोहली तो शायद पहले ही मालिकों से बात पक्की कर चुके हैं क्योंकि उन्होंने कप्तानी छोड़ने से पहले ही बोल दिया है कि वे जितना भी आईपीएल खेलेंगे वह आरसीबी के लिए ही होगा।

Story first published: Wednesday, October 13, 2021, 11:10 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+