For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ग्लेन मैक्सवेल-एबी डिविलियर्स ने रचा IPL के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड, 13 साल में ऐसा कोई नहीं कर पाया

RCB vs KKR: AB de Villiers 76 from just 34 balls, with 9 fours and 3 sixes | वनइंडिया हिंदी

चेन्नई। आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने तूफानी शुरुआत की है। लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज करके आरसीबी की टीम अंक तालिका में नंबर एक पर पहुंच गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और महज 6 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। कप्तान कोहली और रजत पाटीदार सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। दोनों ने बेहतरीन पारी खेलकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी आईपीएल के इतिहास में दर्ज किया है। दोनों की जबरदस्त पारी के चलते आरसीबी की टीम ने इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। आरसीबी ने मैच में केकेआर को मैच में 38 रन से हराकर अंक तालिका में पहले पायदान पर अपना स्थान बरकरार रखा है। इससे पहले आईपीएल के किसी भी सीजन में शुरुआत के तीन मैच आरसीबी की टीम नहीं जीत सकी है।

डिविलियर्स और मैक्सवेल ने बनाया रिकॉर्ड

डिविलियर्स और मैक्सवेल ने बनाया रिकॉर्ड

एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल ने मिलकर जबरदस्त पारी खेली और आरसीबी के स्कोर को 204 तक पहुंचाया। दोनों ही क्रिकेटर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली।एक तरफ जहां मैक्सवेल ने 49 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली, जिसमे उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। जबकि एबी डिविलियर्स ने 34 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में डिविलियर्स ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही डिविलियर्स और मैक्सवेल ने अपने नाम आईपीएल के इतिहास में बड़ा रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

 आईपीएल के इतिहास में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक ही पारी में नंबर 4 के बल्लेबाज (मैक्सवेल) और नंबर पांच के बल्लेबाज (एबी डिविलियर्स) ने एक ही टीम की ओर से 75 से अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले किसी भी टीम के खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा नहीं किया है जब नंबर 4 और नंबर 5 के बल्लेबाज 75 से अधिक का स्कोर बना पाते। मैच में जबरदस्त पारी खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि जल्दी बल्लेबाजी करने के लिए जाना अच्छा अनुभव था, शुरुआत में गेंद को मारना मुश्किल था। एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर से अपना क्लास दिखाया और जबरदस्त पारी खेली।

बड़े स्कोर के सामने बिखरी केकेआर

बड़े स्कोर के सामने बिखरी केकेआर

बता दें कि आरसीबी के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में सिर्फ 166 रन बना सकी। टीम की ओर से नीतीश राणा ने 18 और शुबमन गिल ने 21 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की लेकिन दोनों ही अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके। लगातार गिरते विकेट की वजह से केकेआर की टीम पर दबाव बढ़ता ही गया। टीम का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा सका। वहीं आरसीबी के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने 3 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट हासिल किए जबकि चहल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट, हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटका।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 20:08 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+