'RCB का X फैक्टर हैं ग्लेन मैक्सवेल, अकेले बदल सकते हैं मैच'

नई दिल्ली। आरसीबी के डायरेक्टर माइक हेसन को उम्मीद है कि ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के इस सीजन में बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल बेहतरीन खिलाड़ी हैं, मिडल ऑर्डर में हमे जिस तरह के खिलाड़ी की जरूरत है वह उस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठते हैं। हमे एक्स फैक्टर खिलाड़ी की जरूरत है, हाई-इंपैक्ट खिलाड़ी। हमे मिडल ओवर में इसी तरह का खेल दिखाने वाले खिलाड़ी हैं मैक्सवेल। ऐसे में एबी डिविलियर्स की तरह का यह खिलाड़ी टीम में बड़ा बदलाव ला सकता है।

14.25 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा

14.25 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब की टीम ने पिछले साल रिलीज कर दिया था, पिछले सीजन में मैक्सवेल 13 मैच में सिर्फ 108 रन बना सके थे। लेकिन बावजूद इसके नीलामी में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था और आरसीबी ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा। आरसीबी और सीएसके बीच मैक्सवेल को खरीदने को लेकर जंग छिड़ गई थी, जिसके बाद अंत में आरसीबी ने मैक्सवेल को खरीदा।

 अकेले मैच बदलने की क्षमता रखते हैं मैक्सवेल

अकेले मैच बदलने की क्षमता रखते हैं मैक्सवेल

माइक हेसन ने कहा कि हमे पता है कि अगर मैक्सवेल का दिन है तो वो अकेले मैच को बदल सकते हैं। हमे मैक्सवेल को ऐसे जगह पर इस्तेमाल करने की जरूरत है जहां हम उनका सबसे अधिक इस्तेमाल कर सके। ऐसे में हम देखना चाहते हैं कि हमने जो योजना बनाई है कि आने वाले समय में ग्लेन मैक्सवेल को क्या भूमिका दी जाती है। मैक्सवेल अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं लेकिन हम चाहते हैं कि मैक्सवेल टीम के साथ कुछ समय बिताएं, जिन खिलाड़ियों के साथ वह खेलने जा रहे हैं उनके साथ उनकी बेहतर समझ होनी जरूरी है। गेंदबाजी में भी मैक्सवेल अच्छा योगदान दे सकते हैं। वह बेहतरीन फील्डर हैं। मैक्सवेल के टीम में शामिल होने के बाद प्लेइंग इलेवन में और गहराई आएगी।

विराट टीम में आत्मविश्वास लाते हैं

विराट टीम में आत्मविश्वास लाते हैं

विराट कोहली को लेकर हेसन ने कहा कि फॉर्म जरूरी है लेकिन इससे ज्यादा जरूरी यह है कि आप किस तरह का आत्मविश्वास लेकर आते हैं। विराट काफी अनुभवी हैं, वह शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले हैं, वह अपनी पोजीशन को बेहतर जानते हैं। वह बेहतरीन टच में हैं, इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने टी-20 सीरीज खेली वह दर्शाता है वह किस तरह से संतुलन में खेलते हैं।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 12:53 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+