KKR के लिए अच्छी खबर, प्रैक्टिस मैच में धुआंधार पारी खेलकर फॉर्म में आया स्टार बल्लेबाज

नई दिल्लीः आईपीएल शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल फॉर्म में आ गए हैं। कोलकाता की टीम को शुरू से ही मजबूत माना जाता है लेकिन वह मैदान पर एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं करते हैं। पिछले सीजन में जो शुभमन गिल थे और इस सीजन में जो शुभमन गिल हैं उन दोनों में अंतर है।

गिल ने इन दो सीजनों के दौरान भारतीय टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा बनने का अनुभव लिया है और उन्होंने बतौर ओपनर मयंक अग्रवाल को पर पछाड़ते हुए एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। हालांकि शुभमन गिल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निरंतरता बरतने की जरूरत है लेकिन उनका कॉन्फिडेंस निश्चित तौर पर काफी बढ़ा हुआ होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने प्रैक्टिस मैच में सुमन कल की बैटिंग के जरिए काफी राहत महसूस की है क्योंकि इस बल्लेबाज ने केवल 35 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली है।

बता दें कि आईपीएल की टीमें अपने अपने आधिकारिक मैच से पहले अपनी टीमों को दो भागों में बांट कर प्रैक्टिस मैच खेल रही है और ऐसा ही एक मुकाबला कोलकाता ने सोमवार को खेला जोकि डी वाई पाटिल स्टेडियम में हुआ था। ऐसे मुकाबलों को इंटरा स्क्वायड प्रैक्टिस गेम कहा जाता है। यहां कोलकाता ने खुद को टीम पर्पल और टीम गोल्ड में बांट लिया था। और गिल की बैटिंग के चलते टीम गोल्ड यह मैच आसानी से जीत गई। सुमन ने अपनी टीम की ओर से 86.36% रन बनाए और यह जबरदस्त आंकड़ा है।

टीम को जीत के लिए 88 रनों का लक्ष्य मिला था जिसको टीम गोल्ड ने बिना किसी मेहनत किए हासिल कर लिया और यह कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस के लिए अच्छी खबर है। इन रनों में 3 छक्के और 11 चौके शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन के दम पर कोलकाता 10 विकेट से मुकाबला जीतने में कामयाब रही।

आईपीएल के इस सीजन में भी गिल कोलकाता के टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका में होंगे और यदि वे चलते हैं तो केकेआर की टीम आगे का सफर आसानी से तय कर पाएगी।

गिल ने पीटीआई से बात करते हुए बताया था कि, स्ट्राइक रेट काफी बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जाता है। सच यह है कि आपको परिस्थितियों के हिसाब से चलना होता है। अगर स्थिति इस प्रकार की है कि आपको 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करनी हो तो आपको ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए लेकिन अगर टीम की डिमांड केवल 100 के स्ट्राइक रेट से ही बल्लेबाजी मांगती है तो आपको वह भी करना होगा। यह केवल मैच की परिस्थितियों के हिसाब से ढलने के जैसा है। कोलकाता की टीम 11 अप्रैल से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना ओपनिंग मुकाबला खेलेगी।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 13:43 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+