For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस बार के IPL को लेकर हरभजन सिंह को है इस बात का अफसोस

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड पर नहीं खेलेगी, जिसके चलते दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस बात को लेकर अफसोस जताया है कि कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम कोलकाता के ईडन गार्डेन मैदान पर नहीं खेलेगी। बता दें कि इस बार आईपीएल की नीलामी में हरभजन सिंह को केकेआर की टीम ने खरीदा है और लंबे समय के बाद एक बार फिर से हरभजन सिंह एक्शन में दिखेंगे। लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि आईपीएल के इस सीजन में उन्हें केकेआर की ओर से ईडन गार्डेन में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

भारत में खेला जाएगा आईपीएल, इसको लेकर मैं खुश

भारत में खेला जाएगा आईपीएल, इसको लेकर मैं खुश

हरभजन सिंह ने कहा कि ईडन की मेरी बहुत ही खूबसूरत यादें हैं। टेस्ट क्रिकेट, ओडीआई में मैंने जो भी मैच यहां खेले हैं, यहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल का खिताब जीता था। यह मैदान मेरे लिए खास है, लेकिन इस बार यहां मैच नहीं खेला जाएगा, इस बात का मुझे अफसोस है, क्योंकि मुझे यहां खेलने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन बतौर क्रिकेटर मैं खुश हूं कि मैं एक बार फिर से खेलूंगा। हरभजन सिंह इस बात को लेकर खुश हैं कि इस बार आईपीएल भारत में खेला जाएग और वह एक बार फिर से मैदान में खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

अफसोस है इस बात का

अफसोस है इस बात का

हरभजन ने कहा कि मैच चाहे अहमदाबाद में हो, बेंगलेरू, चेन्नई या मुंबई में, मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि आईपीएल दुबई नहीं जा रहा है और भारत में ही हो रहा है। आईपीएल हमारा त्योहार है और बतौर खिलाड़ी मैं इसे खेलने को लेकर उत्सुक हूं। आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जिसका हर कोई इंतजार करता है, फिर चाहे वो क्रिकेटर हो या फिर फैंस। एक खिलाड़ी के तौर पर जो सिर्फ आईपीएल में खेलता है, वो आईपीएल में खेलने को लेकर काफी उत्सुक है। बता दें कि केकेआर अपने लीग मैच चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलूरू में खेलेगी।

पुरानी टीम का शुक्रिया

पुरानी टीम का शुक्रिया

आईपीएल में एक बार फिर से वापसी से खुश हरभजन सिंह ने कहा कि आईपीएल में केकेआर मेरी तीसरी टीम है जिसके लिए मैं इस बार खेलूंगा। मैं मुंबई इंडियंस का बहुत शुक्रगुजार हूं जिसके लिए मैंने पहले 10 साल खेला, मैंने वहां से बहुत कुछ सीखा। मैं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, मेरा टीम के साथ तीन साल का करार था, लेकिन मैं दो साल सीएसके के लिए खेला, पिछले साल कोरोना के चलते व्यक्तिगत कारण की वजह से मैं आईपीएल में नहीं खेल सका।

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवे गेंदबाज

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवे गेंदबाज

केकेआर के साथ जुड़कर मैं काफी खुश हूं और आईपीएल में यह मेरी तीसरी टीम। अच्छी बात यह है इस टीम की इसने आईपीएल की ट्रॉफी को जीता है। उम्मीद है कि मैंने टीम की ओर से खेलूंगा और पहले की ही तरह अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। बता दें कि हरभजन सिंह ने आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवे गेंदबाज हैं। ऐसे में उम्मीद है कि हरभजन सिंह आईपीएल में 150 विकेट लेने के अपने कीर्तिमान को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Story first published: Friday, March 12, 2021, 13:04 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+