Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट अब RCB के कप्तान नहीं तो कोई बात नहीं, हर्षल पटेल ने कोहली को बताया लीडर

नई दिल्लीः 11 अक्टूबर को विराट कोहली का आईपीएल कप्तानी करियर खिताब के सूखे के साथ ही समाप्त हो गया। हर्षल पटेल आरसीबी के एक हीरो के तौर पर उभरे हैं और उनका मानना है कि कोहली भले ही कप्तान नहीं रहेंगे लेकिन वह हमेशा एक लीडर रहेंगे।

एलिमिनेटर मैच में भी प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का पहला खिताब जीतना और भी अच्छा होता लेकिन फ्रेंचाइजी किसी भी तरह से उनके "विशाल" योगदान का जश्न मनाएगी। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 30 वर्षीय हर्षल ने कोहली और टीम प्रबंधन को इस साल उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद नेशनल टीम से भी बतौर टी20 कप्तान त्यागपत्र दे चुके कोहली ने सोमवार को आरसीबी के कप्तान के रूप में अपना आखिरी मैच खेला जब वे 2021 आईपीएल एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स से चार विकेट से हार गए।

हर्षल ने कहा, "हर कोई विराट को जानता है और जिस तरह की ऊर्जा और जुनून वह मैदान में लाते हैं। हर कोई यह भी जानता है कि वह गेंदबाजों का समर्थन करते हैं, हमें स्पेस देते हैं और हमें अपनी योजनाओं को अंजाम देने की अनुमति देते हैं। इसलिए उनका बहुत आभारी हूं, मैंने उनके साथ खेलकर बहुत कुछ सीखा है।"

हर्षल को पहली बार 2012 में आरसीबी द्वारा खरीदा गया था और इस टीम में वापसी करने से पहले दिल्ली कैपिटल के साथ दो साल का कार्यकाल भी वे देख चुके थे।

उन्होंने कहा, "कुछ लोग कप्तान होते हैं और कुछ लीडर होते हैं और वह (कोहली) निश्चित रूप से एक नेता हैं। वे अब भी लीडर रहेंगे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके नाम के सामने कप्तान का टैग है या नहीं। मैं इस दिशा में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। जब मैं नीचे था तो उन्होंने हर समय मेरा समर्थन किया।"

सोमवार को मिली हार का मतलब है कि कोहली बिना आईपीएल ट्रॉफी के आरसीबी कप्तान के रूप में अपना नौ साल का कार्यकाल समाप्त कर देंगे। हर्षल ने कहा कि बिना किसी खिताब के भी कोहली का योगदान 'बेहद' है और टीम इसका जश्न मनाएगी। उन्होंने कहा, "हम उनके योगदान का जश्न मनाने जा रहे हैं। इसे ट्रॉफी के साथ मनाना अच्छा होता, लेकिन उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है और हम निश्चित रूप से इसका जश्न मनाने जा रहे हैं।"

Story first published: Tuesday, October 12, 2021, 9:24 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+