For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : हर्षल पटेल ने लिए सर्वाधिक विकेट, देखें टाॅप-5 गेंदबाजों की सूची

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत लिया है। चेन्नई चाैथी बार चैंपियन बनी। इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि किस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया। अनकैप्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीजन में 32 विकेट लिए और आईपीएल 2021 में पर्पल कैप हासिल करते हुए प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। 2012 में आईपीएल में पदार्पण करने वाले हर्षल ने 15 मैचों में 32 विकेट लिए, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सत्र में सबसे अधिक ड्वेन ब्रावो के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है।

उनके 15 विकेट आईपीएल के यूएई चरण में आए, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल है। हर्षल की दूसरे चरण में 7.12 की इकोनोमी रेट थी, जबकि भारत में हुए मैचों में उन्हें 9.17 की इकोनोमी रेट से रन लुटाने पड़े थे। हर्षल आरसीबी के कप्तान विराट कोहली द्वारा उन पर रखे गए विश्वास को वापस करने में कामयाब रहे। हर्षल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट रहा।

यह भी पढ़ें- ये रहे मैच के 3 हीरो, जिसके दम पर CSK बना चाैथी बार चैंपियन

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज अवेश खान आईपीएल 2021 में आईपीएल 2021 में 24 विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। आवेश पहले भी नेट गेंदबाज रहे हैं और 24 साल की उम्र में, वह भविष्य में रेकिंग में होने की उम्मीद कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे हैं जिन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। बुमराह ने 7.45 की इकोनोमी रेट से रन दिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देकर 3 विकेट रहा।

चाैथे गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स के शार्दुल ठाकुर रहे, जिन्होंने 16 मैचों में 21 लिए। शार्दुल ने 8.80 की इकनोमी से रन लुटाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देकर 3 विकेट रहा। पांचवें गेंदबाज पंजाब किंग्स के मोहम्मद शमी हैं। शमी ने 14 मैचों में 19 विकेट लिए। उन्होंने 7.50 की इकोनोमी से रन लुटाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट रहा।

Story first published: Saturday, October 16, 2021, 12:24 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+