For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में स्लो ओवर रेट पड़ेगा भारी, भारी जुर्माने के साथ कप्तान पर लग सकता है बैन

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में बीसीसीआई ने कई अलग नियम लागू करने जा रहा है। इस बार के सत्र में मैच के दौरान सॉफ्ट सिग्नल नहीं होगा और थर्ड अंपायर का फैसला अंतिम फैसला होगा। इसके अलावा इस बार आईपीएल में नो बॉल और शॉर्ट रन का फैसला भी थर्ड अंपायर करेगा और वह ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को बदल सकता है। यही नहीं इसके अलावा हर टीम को अपनी पारी के 20 ओवर हर हालत में 90 मिनट में पूरे करने होंगे। इसमे दो स्ट्रैटेजिक टाइम आउट होंगे जिसकी अवधि ढाई मिनट की होगी।

कप्तान पर लग सकता है प्रतिबंध

कप्तान पर लग सकता है प्रतिबंध

अहम बात यह है कि इस बार आईपीएल के सीजन में टीमों को स्लो ओवर रेट लिए भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट पर इस बार के आईपीएल में सख्त फाइन का प्रावधान किया है। अगर पहली बार टीम तय समय के बाद 20 ओवर पूरे करती है तो कप्तान को 12 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा, दूसरी बार यह गलती होने पर 24 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। लेकिन अगर तीसरी बार यह गलती होती है तो ना सिर्फ 30 लाख रुपए का जुर्माना होगा बल्कि कप्तान को एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

भारी जुर्माना

भारी जुर्माना

स्लो ओवर रेट के लिए ना सिर्फ कप्तान बल्कि टीम पर भी फाइन लगाया जाएगा। दूसरी बार स्लो ओवर रेट होने पर टीम के हर खिलाड़ी पर 6 लाख रुपए का जुर्माना या 25 फीसदी मैच फीस जो भी कम हो उसे काट लिया जाएगा। जबकि इसके बाद अगर स्लो ओवर होता है तो हर टीम के खिलाड़ी की 50 फीसदी मैच फीस या 12 लाख रुपए जो भी कम हो उसे काट लिया जाएगा। बता दें कि आईपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

 ओवर रेट बनाए रखना जरूरी

ओवर रेट बनाए रखना जरूरी

मैच के समय को निर्धारित रखने के लिए बीसीसीआई ने ये कदम उठाया है। ताकि दोनों ही पारी को 180 मिनट के निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। कम से कम 14.1 ओवर प्रति घंटे में पूरे होने जरूरी है ताकि फाइन से बचा जा सके। बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट को लेकर एक पूरी लिस्ट जारी की है, जिसमे अलग-अलग उल्लंघन पर लगने वाले फाइन की जानकारी दी गई है।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 12:59 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+