For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 में इन 10 नियमों का पालन करना होगा अनिवार्य, इस खर्च को खिलाड़ी खुद उठाएंगे

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर से आईपीएल का आयोजन होने जा रहा है। 9 अप्रैल से आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत हो जाएगी। आईपीएल में खेल रही फ्रेंचाइजी के क्रिकेटर भारत आने लगे हैं और अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ने से पहले उन्हें क्वारेंटीन होना पड़ रहा है। इससे पहले पिछला आईपीएल का भी सीजन कोरोना महामारी के बीच ही हुआ था। कोरोना के चलते खिलाड़ियों, टीम और आईपीएल से जुड़े लोगों के लिए नए नियम बनाए गए है जिसका पालन करना हर किसी के लिए अनिवार्य है। पिछली बार की ही तरह इस बार भी नए प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। साथ ही नए नियमों को भी आईपीएल के इस सत्र में लागू किया जाएगा। पिछली बार आईपीएल में दर्शकों की मैदान में कृतिम आवाज, बायो बबल प्रोटोकॉल को लागू किया गया था। लेकिन इस बार इससे अलग नियम इस आईपीएल में लागू किए जाएंगे। आईए डालते हैं आईपीएल के इस सत्र के 10 नियम के बारे में जिसका पालन करना हर किसी के लिए अनिवार्य है।

परिवार और टीम के मालिक रहेंगे बबल में

परिवार और टीम के मालिक रहेंगे बबल में

खिलाड़ियों की तरह इस बार उनके परिवार के सदस्य भी बायो बबल में रहेंगे। साथ ही टीम के मालिकों को भी बायो बबल में रहना होगा। वो बबल से बाहर तभी जा सकते हैं जब बहुत ज्यादा जरूरी हो। इसके अलावा बायो बबल से बाहर जाने के लिए उन्हें बीसीसीआई के चीफ मेडिकल ऑफिसर से आधिकारिक अनुमति लेनी हो

 होटल में टीम एरिया को किया जाएगा सील

होटल में टीम एरिया को किया जाएगा सील

खिलाड़ियों को संक्रमण के खतरे से बचाने के हर संभव प्रयास इस आईपीएल में किए जाएंगे। इसके लिए जिस होटल में खिलाड़ी ठहरेंगे वहां टीम पूरे होटल और बुक करने की कोशिश करेगी। अगर यह संभव ना हो पाए तो होटल के एक पूर विंग को बुक किया जाएगा और उसे सिर्फ टीम के खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रखा जाएगा। जो लोग टीम का हिस्सा नहीं हैं उन्हें इस विंग में नहीं आने दिया जाएगा और पूरे विंग को सील कर दिया जाएगा।

 बबल इंटेग्रिटी मैनेजर

बबल इंटेग्रिटी मैनेजर

आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ी, टीम या इससे जुड़ा कोई भी व्यक्ति बायो बबल का उल्लंघन ना करे इसके लिए चार सदस्यों को बबल इंटेग्रिटी मैनजर्स के तौर पर नियुक्त किया गया है। ये लोग इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बबल का सख्ती से पालन करेंगे। अगर किसी भी तरह के प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है ये मैनेजर इसकी जानकारी अधिकारियों को देंगे।

अपना खर्च खुद उठाओ

अपना खर्च खुद उठाओ

आईपीएल अथॉरिटी ने इस बात का फैसला लिया है कि जो खिलाड़ी विदेश से आ रहे हैं, मुख्य रूप से यूके, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मिडल ईस्ट से आ रहे हैं तो उन्हें 7 दिन के लिए क्वारेंटीन में रहना होगा,इसका खर्च खिलाड़ियों को खुद उठाना होगा।

गेंद को तुरंत बदला जाएगा

गेंद को तुरंत बदला जाएगा

शोध के अनुसार क्रिकेट की गेंद से किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है और इससे कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं है। लेकिन बावजूद इसके किसी भी तरह के जोखिम को टालने के लिए यह फैसला लिया गया है कि अगर गेंद स्टैंड्स में जाती है, या मैदान के बाहर जाती है तो इसे तुरंत बदल दिया जाएगा।

 बबल से बबल में आने की अनुमति

बबल से बबल में आने की अनुमति

खिलाड़ियों के क्वारेंटीन अवधि को कम करने के लिए बीसीसीआई ने इस बात की अनुमति दी गई है कि जो खिलाड़ी इंग्लैंड और भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में बबल में हैं, उन्हें आईपीएल के बबल में सीधा आ सकते हैं। खिलाड़ियों को किसी भी तरह के आइसोलेशन में नहीं रहना होगा।

चेन्नई में विशेष नियम

चेन्नई में विशेष नियम

कोरोना के चलते चेन्नई में नए नियम को लागू किया जाएगा। जो भी खिलाड़ी चेन्नई में खेलेंगे उन्हें स्पेशल ई पास दिया जाएगा। यह ई पास तमिलनाडु सरकार की ओर से मुहैया कराया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यहां अलग नियम को कोरोना के चलते लागू किया गया है।

बबल में आने के लिए तीन RT-PCR टेस्ट

बबल में आने के लिए तीन RT-PCR टेस्ट

आईपीएल के बबल में आने के लिए खिलाड़ियों को तीन आरटी-पीसीआर टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। ये टेस्ट सात दिन के भीतर पास करने होंगे। खिलाड़ी आईपील के बबल में तभी आ सकते हैं जब तीनों ही टेस्ट निगेटिव आए। टेस्ट निगेटिव आने के बाद खिलाड़ी आईपीएल के बबल में शामिल हो सकते हैं।

चेक-इन के लिए अलग काउंटर

चेक-इन के लिए अलग काउंटर

खिलाड़ियों को किसी भी जोखिम से बचाने के लिए उनके लिए होटल में अलग से चेक इन काउंटर बनाया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को होटल जाने में दिक्कत ना हो और बाहरी लोगों के संपर्क में उन्हें आना नहीं पड़े। मैदान से होटल के रूम तक पहुंचने के लिए अलग चेक इन की सुविधा होगी।

बीसीसीआई के अधिकारियों और खिलाड़ियों के बीच कोई संपर्क नहीं

बीसीसीआई के अधिकारियों और खिलाड़ियों के बीच कोई संपर्क नहीं

बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को किसी भी तरह के बबल में नहीं रखा जाएगा। इस वजह से बीसीसीआई के अधिकारी आईपीएल में खेल रहे किसी भी खिलाड़ी के संपर्क में नहीं आ सकते हैं। बीसीसीआई के अधिकारी ना तो किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ या फिर आईपीएल के अधिकारियों, आईपीएल की टीमों के अधिारियों से मुलाकात नहीं कर सकते हैं।

Story first published: Thursday, March 25, 2021, 14:24 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+