For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

देवदत्त पडिक्कल के कोरोना संक्रमित होने के बाद RCB ने दिया ये बयान

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का कोरोना टेस्ट पॉजिटव आने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ गई थीं। 22 मार्च को पडिक्कल का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। टीम की ओर से पडिक्कल की हेल्थ को लेकर जानकारी साझा की गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से जो जानकारी दी गई ङै उसके अनुसार पडिक्कल एक बार फिर से टीम में तभी शामिल हो सकते हैं जब उनकी आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आए। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह फिर से बायो-बबल में शामिल हो सकते है। फिलहाल वह अच्छा कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ठीक होकर टीम में शामिल होंगे।

अहम बात यह है कि पडिक्कल के कोरोना संक्रमित होने के बाद वह आईपीएल का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 अप्रैल को है। जबकि दूसरा मैच 14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पडिक्कल ठीक होकर तबतक टीम के साथ जुड़ जाएं।

गौरतलब है कि देवदत्त पडिक्कल आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर सामने आए थे। उन्होंने पिछले सीजन में 31.53 के औसत से कुल 473 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 124.80 का था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, यहां उन्होंने 6 पारियो में 218 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 43.60 का था और स्ट्राइक रेट 134.56 का था। बता दें कि देवदत्त पडिक्कल तीसरे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले कोरोना संक्रमित हुए हैं।

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल और केकेआर के नितीश राणा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अक्षर पटेल मुंबई के होटल में टीम के साथ 28 मार्च को शामिल हुए थे। लेकिन बाद में फिर से उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं नितीश राणा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह वह टीम के साथ जुड़े, हालांकि उन्हें 12 दिन तक मुंबई में क्वारेंटीन रहना पड़ा था।

Story first published: Monday, April 5, 2021, 9:51 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+