Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो इस वजह से काइल जेमिसन ने नेट्स पर विराट को गेंदबाजी से कर दिया मना

नई दिल्ली। आईपीएल में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक ही टीम में खेलते हैं लेकिन बावजूद इसके ये खिलाड़ी समझते हैं कि उन्हें अपने देश के लिए भी खेलना है और वही उनकी प्राथमिकता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के ऑलराउंडर काइल जेमिसन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले भारतीय खिलाड़ियों को किसी भी तरह से यह अंदाजा नहीं लगने देना चाहते हैं कि ड्यूक गेंद से वह कैसी गेंदबाजी करने वाले हैं। यही वजह है कि जेमिसन ने टेस्ट चैंपियनशिप से पहले नेट्स पर विराट कोहली को गेंदबाजी करने से मना कर दिया।

आरसीबी के ऑलराउंडर ऑलराउंडर डैन क्रिश्चियन ने बताया कि जेमिसन के पास दो ड्यूक गेंद है लेकिन उन्होंने इस गेंद से विराट कोहली के सामने गेंदबाजी से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हम पहले हफ्ते से यहां हैं और विराट कोहली जबरदस्त खिलाड़ी हैं, जब हम तीनों एक साथ बैठे थे नेट्स के बाद तो विराट टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात कर रहे थे। विराट ने जेमिसन से पूछा क्या आपने ड्यूक गेंद से बहुत गेंदबाजी की है। जिसके जवाब में जेमी ने कहा कि हां मेरे पास दो गेंद है। जिसके बाद कोहली ने कहा कि क्या आप नेट्स में मुझे गेंद डालना चाहेंगे मुझे अच्छा लगेगा।

डैन क्रिश्चियन ने कहा कि जेमी ने कहा कि इसका सवाल ही नहीं उठता है मैं आपको गेंद नहीं डालूंगा। अगर जेमी गेंदबाजी करते तो विराट कोहली उनका रिलीज प्वाइंट और अलग-अलग चीजें देख लेते। बता दें कि जेमिसन ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। उन्होंने विराट कोहली को न्यूजीलैंड के दौरे पर काफी परेशान किया था, यही वजह है कि जेमिसन को रिकॉर्ड 15 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। बता दें कि 6 मैच में से 5 मैच जीतकर आरसीबी की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

Story first published: Friday, April 30, 2021, 14:46 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+