For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : पंजाब के खिलाफ चला 'हिटमैन' रोहित का बल्ला, डिविलियर्स और रैना को छोड़ा पीछे

Rohit Sharma
Photo Credit: BCCI/IPL

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली। पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रोहित ने 41 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। वह 52 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चाैके तो 2 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना को पछाड़ते हुए खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

दरअसल, यह रोहित का आईपीएल करियर में 40वां अर्धशतक रहा है। इसी के साथ रोहित सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित का यह 40वां अर्धशतक 200वीं पारी में आया है। वहीं डिविलियर्स और रैना अब तक 39 अर्धशतक लगा चुके हैं। रोहित अब आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। कोहली भी 40 अर्धशतक बना चुके हैं जो 188 पारियों में आए हैं।

वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज का जिक्र करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर हैं। वार्नर ने सबसे ज्यादा 49 अर्धशतक जमाए हैं जो 146 पारियों में आए। वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन हैं। धवन 179 पारियों में 43 अर्धशतक जमा चुके हैं।

इसके अलावा रोहित ने रनों के मामले में भी कमाल कर दिया है। रोहित ने सर्वाधिक रनों के मामले में शिखर धवन को पछाड़ा। धवन के नाम 5428 रन दर्ज हैं। वहीं रोहित उनसे आगे निकल गए हैं और वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब रोहित से आगे सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 5448 रन बनाए हैं, जबकि सबसे ज्यादा रन कोहली के नाम दर्ज हैं जो 6021 रन बना चुके हैं।

Story first published: Friday, April 23, 2021, 21:12 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+