For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : ये क्या कर बैठे केदार जाधव, सोशल मीडिया पर लग गई क्लास

दुबई। केदार जाधव अपनी लय से भटक चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 33वें मैच में उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। आईपीएल 2020 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 62 रन बनाए थे। उम्मीद थी कि अब केदार जाधव हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपनी किस्मत बदलेंगे, लेकिन यहां भी वह खराब प्रदर्शन कर बैठे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पहले चरण में एक कठिन समय का अंत किया, वे यूएई लेग में अच्छी शुरूआत नहीं कर सके। अपने पहले असाइनमेंट में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करते हुए, ऑरेंज आर्मी ने दुबई में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्णय किसी भी तरह से फलदायी साबित नहीं हुआ क्योंकि टीम ने खराब बल्लेबाजी पेश की।

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर शून्य पर आउट हो गए, जबकि रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे और केन विलियमसन ने अच्छी शुरुआत करने के बाद अपने विकेट गंवा दिए। अनुभवी बल्लेबाज केदार जाधव भी कुछ खास नहीं कर सके और आठ में से तीन गेंद पर आउट हो गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, जाधव कभी भी बीच में सहज नहीं दिखे और अंततः प्रोटियाज तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे के शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों ने खाई 27 लाख की बिरयानी, न्यूजीलैंड डाल गया घाटे में

केदार जाधव प्रभाव छोड़ने में नाकाम
जाधव के एक अनुभवी खिलाड़ी होने के बावजूद खास नहीं कर सके। फैंस उनके औसत दर्जे के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। जाधव 8 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना सके। हालांकि इस दाैरान वह सवालों के घेरे में आ गए। वो यह कि एक तो उनका बल्ला नहीं चल रहा, दूसरा उन्होंने एक रिव्यू खराब कर दिया जिस कारण उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा। ऑन-फील्ड अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया था। लेकिन जाधव को लगा कि वह आउट नहीं हैं। नॉर्टजे ने एक फुल-लेंथ गेंद फेंकी जिसने जाधव को विकेटों के सामने फंसा दिया।

जाधव को लगा कि गेंद पैड से लगने से पहले बल्ले से लगी है। हालांकि, रिप्ले से पता चला कि गेंद से बल्ला नहीं लगा और गेंद मिडिल स्टंप के बीच में जा रही है। इस तरह जाधव आउट दिए गए और SRH ने एक महत्वपूर्ण रिव्यू गंवा दिया। एक टीम को टी20 मैचों में प्रति पारी केवल एक रिव्यू मिलता है। इसलिए इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। हालांकि इस मौके पर जाधव का फैसला गलत साबित हुआ और फैंस खुश नहीं हुए। इसके बाद ट्विटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 22:35 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+