For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : केकेआर हारा तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगा मुंबई, देखें क्या है स्थिति

 Points Table
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। मुंबई इंडियन ने एक बार फिर सबको चाैंकाने के लिए कदम आगे बढ़ा दिए हैं। मुंबई के लिए एक समय प्लेऑफ में जाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन सीजन-14 के 51वें मैच में पांच बार की चैंपियन इस टीम ने राजस्थान राॅयल्स को 8 विकेट से हराकर अंक तालिका में बड़ा फेरबदल कर दिया है। राजस्थान से मिले 91 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 8.2 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ मुंबई अब अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। यही नहीं, मुंबई की प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। कैसे? आइए जानें

यह भी पढ़ें- पूर्व पाक क्रिकेटर बोला- कोहली और रोहित को आउट करो, दवाब में आ जाएगा भारत

केकेआर हारा तो मुंबई पहुंच जाएगा प्लेऑफ में

केकेआर हारा तो मुंबई पहुंच जाएगा प्लेऑफ में

अब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) वो टीम है जो प्लेऑफ में जाती दिख रही है। केकेआर के 13 मैचों में 12 अंक हैं, लेकिन उसकी रन रेट मुंबई से बेहतर है। अब केकेआर को मुंबई से टक्कर मिली है। मुंबई चाहेगा कि केकेआर अपना मैच हार जाए, वहीं केकेआर चाह रहा है कि मुंबई हारे। दोनों टीमों का एक-एक लीग मैच बचा है। अब केकेआर अपना आखिरी लीग मैच 7 अक्तूबर को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेलेगी। अगर राजस्थान जीत जाती है तो फिर मुंबई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना मैच जीतना होगा जो 8 अक्तूबर को होगा। फिर मुंबई जीतता है तो वह सीधा 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगा। अगर मुंबई हार जाती है तो फिर रन रेट के आधार पर केकेआर आगे बढ़ जाएगा। मुंबई के पास -0.048 की रन रेट है, जबकि केकेआर के पास +0.294 की शानदार रन रेट है।

पंजाब-राजस्थान लगभग बाहर

पंजाब-राजस्थान लगभग बाहर

वहीं पंजाब किंग्स और राजस्थान राॅयल्स अभी ही प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर दिख रहा है। ये टीमें भी 13-13 मैच खेल चुकी हैं और दोनों के 10-10 अंक हैं। अब ये अपने आखिरी मैच को जीतते भी हैं तब भी इनके 12 ही अंक होंगे। लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण ये टीमें जगह नहीं बना पाएंगी। साथ ही केकेआर-मुंबई को भी अपने मैच हारने होंगे। ऐसे में पंजाब-राजस्थान के लिए रास्ते बंद दिख रहे हैं, लेकिन मुंबई और केकेआर के बीच कोई एक टीम प्लेऑफ में जाती साफ दिख रही है।

आईपीएल 2021 के 51वें मैच के बाद ऐसी है अंक तालिका-

आईपीएल 2021 के 51वें मैच के बाद ऐसी है अंक तालिका-

1-दिल्ली कैपिटल्स : (13 मैच, 10 जीत, 3 हार, 20 अंक, नेट रन रेट +5.526)

2- चेन्नई सुपर किंग्स : (13 मैच, 9 जीत, 4 हार, 18 अंक, नेट रन रेट +0.739)

3- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : (12 मैच, 8 जीत, 4 हार, 16 अंक, नेट रन रेट -0.157)

4- कोलकाता नाइट राइडर्स : (13 मैच, 6 जीत, 7 हार, 12 अंक, नेट रन रेट +0.294)

5- मुंबई इंडियंस : (13 मैच, 6 जीत, 7 हार, 12 अंक, नेट रन रेट -0.048)

6- पंजाब किंग्स : (13 मैच, 6 जीत, 7 हार, 10 अंक, नेट रन रेट - 0.241)

7- राजस्थान राॅयल्स : (13 मैच, 5 जीत, 8 हार, 10 अंक, नेट रन रेट -0.737)

8- सनराइजर्स हैदराबाद : (12 मैच, 2 जीत, 10 हार, 4 अंक, नेट रन रेट -0.475)

Story first published: Wednesday, October 6, 2021, 14:33 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+