For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंजाब की हार पर बोले पूर्व क्रिकेटर, अगर ऐसा है तो केएल को भी ओपनिंग नहीं करनी चाहिए

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच पंजाब किंग्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ने कप्तान केएल राहुल के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने जिस तरह से अपनी टीम के गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, उसपर नाराजगी जाहिर की है। नेहार ने कहा कि पंजाब की टीम ने 196 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन बावजूद इसके पंजाब की टीम इस स्कोर को बचा नहीं पाई और मैच में उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब के गेंदबाजों ने डाल हथियार

पंजाब के गेंदबाजों ने डाल हथियार

मैच में कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की पारी के सामने पंजाब के सलामी बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फिर गया। शिखर धवन ने मैच में 49 गेंदों पर जबरदस्त 92 रनों की पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स की जीत को सुनिश्चित किया। शिखर धवन ने अपनी तूफानी पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए। शिखर धवन ने अपनी पारी को लेकर कहा कि मैंने अपने स्ट्राइक रेट को बेहतर करने की कोशिश की और मुझे आउट होने से भी बिल्कुल डर नहीं था।

अहम गेंदबाजों को 10वे ओवर के बाद लाए

अहम गेंदबाजों को 10वे ओवर के बाद लाए

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पंजाब की हार के बाद आशीष नेहरा ने कहा कि इस टी-20 फॉर्मेट में हर खिलाड़ी कुछ ऐसी जीजे हैं जो करना चाहते हैं। अगर आपको अच्छी गेंदबाजी करनी है तो आपको फील्डिंग भी अच्छी करनी होगी। दिन आपके खराब और अच्छे हो सकते हैं, यह खेल में सामान्य बात है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो आपके नियंत्रण में होती है, कम से कम आप ये तो कर ही सकते हैं। आपने अपने शुरुआती ओवर विदेशी गेंदबाजों को नहीं दिए, मेरेडिथ 10 ओवर के बाद गेंदबाजी करने आए और उन्होंने स्टीव स्मिथ का विकेट अपने पहले ही ओवर में लिया।

ऐसे तो केएल को भी ओपनिंग नहीं करनी चाहिए

ऐसे तो केएल को भी ओपनिंग नहीं करनी चाहिए

नेहरा ने कहा कि यहां तक कि मोहम्मद शमी ने भी अपने चार ओवर अलग-अलग स्पेल में पूरे किए, आपने अर्शदीप के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की, ऐसे में आप खेल को कहां नियंत्रित करेंगे, शुरू में या अंत में। अगर यही आपकी रणनीति है तो अगले मैच में केएल राहुल को भी ओपन नहीं करना चाहिए, या तो जलज सक्सेना, शमी या शाहरुख को बल्लेबाजी के लिए भेजिए। केएल राहुल को सोचना चाहिए और कोच अनिल कुंबले के साथ बैठना चाहिए और ऐसी रणनीति के साथ आना चाहिए जो समझ आए, आज के मैच की रणनीति तो मेरी समझ से परे है।

 गेंदबाजी की रणनीति गलत

गेंदबाजी की रणनीति गलत

आशीष नेहरा ने कहा कि पंजाब किंग्स ने अपनी गेंदबाजी की रणनीति को खराब कर लिया। इन लोगों ने शुरुआत में चार अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। यह चीजें ज्यादातर ऐसे लोग करते हैं जिनके पास संसाधनों की कमी होती है। मुझे लगता है कि पंजाब किंग्स की टीम ने अपने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल नहीं करके बड़ी गलती की। बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम को इस सीजन में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।

Story first published: Monday, April 19, 2021, 11:29 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+