For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: UK से आने वाले खिलाड़ियों के लिए BCCI ने तय किया 6 दिन का क्वारंटाइन

नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम टेस्ट भारतीय खेमे में कुछ COVID-19 मामलों के कारण रद्द हो गया। सीनियर खिलाड़ियों के अड़ने के बाद भारतीय पक्ष ने मैनचेस्टर में अपनी टीम नहीं उतारी और मैच रद्द हो गया। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आईपीएल 2021 का दूसरा चरण नजदीक है और फ्रेंचाइजी की निगाहें अपने खिलाड़ियों को यूके से बाहर निकालने पर है।

एक फ्रैंचाइजी अधिकारी द्वारा इसकी पुष्टि की गई है कि बीसीसीआई ने आईपीएल बुलबुले में शामिल होने से पहले यूके से आने वाले खिलाड़ियों के लिए छह दिनों की अनिवार्य क्वारंटाइन का निर्देश दिया है। यह बहुत स्पष्ट है कि बबल टू बबल ट्रांसफर अब मान्य नहीं है क्योंकि भारतीय खेमे में पहले से ही कुछ मामले हैं।

फ्रैंचाइजी के एक अधिकारी ने लेटेस्टली के हवाले से कहा "बीसीसीआई ने हमें सूचित किया है कि यूके से यूएई आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को टीम के बुलबुले में शामिल होने से पहले छह दिनों के पृथकवास से गुजरना होगा। जाहिर है, यूके से यूएई में बबल-टू-बबल ट्रांसफर अब मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए नहीं हो पाएगा। "

इसी बीच आरसीबी ने कहा कि उन्होंने अपने कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था की है। वे शनिवार को रात करीब 11.30 बजे यूके से दुबई के लिए रवाना होंगे। टीम के सूत्र ने कहा कि खिलाड़ियों का सुरक्षित आवागमन उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

टीम के एक सूत्र ने कहा, "हां, हमने विराट और सिराज के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था की है, दोनों शनिवार को यूके समयानुसार रात 11:30 बजे उड़ान भरेंगे और वे रविवार की सुबह दुबई पहुंचेंगे। आरसीबी के लिए खिलाड़ियों का सुरक्षित ट्रांसफर टॉप प्राथमिकता है। टीम बबल में शामिल होने से पहले वे वहां 6-दिवसीय पृथ्कवास से गुजरेंगे। "

इसी कड़ी में सीएसके भी अपने खिलाड़ियों को जल्द से जल्द ब्रिटेन से बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही है. सीएसके के सीईओ ने पुष्टि की कि वे चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को शनिवार को ही दुबई ले जाएंगे। कासी विश्वनाथन ने शुक्रवार को कहा, "अब टेस्ट मैच खत्म हो गया है, हम सीएसके के लड़कों को कल दुबई ले जाना चाहते हैं।"

Story first published: Saturday, September 11, 2021, 13:53 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+