Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शूरवीरों की तरह लड़ी ईशान और सूर्यकुमार ने प्लेऑफ की जंग, MI ने SRH को दिया 236 का लक्ष्य

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद को 171 रनों से हराकर ही मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में प्रवेश कर सकती है और टॉस ने उनका साथ दिया जिसके दम पर पहले बैटिंग करने वाली एमआई की टीम ने निडर ब्रांड क्रिकेट की फिर से चरम झलक दिखाकर आईपीएल 2021 के अंतिम लीग मैच में रंग भर दिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए और अब उनको प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बॉलिंग में चमत्कार की उम्मीद करनी होगी।

मुंबई की पारी के दो सितारे रहे। पहले ओपनिंग में ईशान किशन ने केवल 32 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली और फिर मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव भी वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आ गए जिन्होंने केवल 40 गेंदों पर 82 रनों की आंधी उड़ा दी।

बल्लेबाजी में भी चमत्कार की आस करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शूरवीरों की भांति खेलने का फैसला किया था लेकिन बड़े बल्लेबाजों ने फिर से पूरी तरह नाकामी भरा ही प्रदर्शन किया जिसकी कीमत मुंबई इंडियन को ईशान किशन और सूर्यकुमार कुमार यादव की आतिशी के बावजूद चुकानी पड़ी।

रोहित शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस यही सोचेंगे कि कप्तान का बल्ला चल जाता तो कौन जानता है चमत्कार हो भी जाता लेकिन एक बार फिर से रोहित 13 गेंदों पर केवल 18 रनों की पारी खेलकर राशिद खान के हाथों की गेंद पर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन ने भारत के एक और होनहार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को नंबर 3 पर भेजा लेकिन वह सुपर फ्लॉप साबित हुए और 8 गेंदों पर केवल 10 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर पवेलियन लौट गए। याद दिला दें कि भारतीय T20 वर्ल्ड कप की टीम में यह दोनों खिलाड़ी शामिल है और भारत के लिए खिताब जीतने की धुरी भी हैं।

कोढ़ में खाज एक और सीनियर किरॉन पोलार्ड का प्रदर्शन साबित हुआ जिन्होंने 13 रन बनाने के लिए 12 गेंदें ली और अभिषेक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। इस दौरान ईशान किशन का बल्ला आग उगलता रहा। वह अभिमन्यु की भक्ति अकेले दम पर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने का यह युद्ध लड़ते रहे और उन्होंने 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक ठोक कर सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में हाहाकार मचा दिया।

ईशान किशन दसवें ओवर में आउट हुए और उन्होंने तब तक 32 गेंदों पर 262.5 के स्ट्राइक रेट से 84 रनों की पारी खेली थी जिसमें 11 चौके व 4 दर्शनीय छक्के लगे। ईशान किशन को नई स्पीड सनसनी उमरान मलिक ने विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों लपकवाया। मुंबई की पारी यहां से सूर्यकुमार यादव ने संभालनी शुरू कर दी। उन्होंने ईशान किशन की भांति ही टॉप गियर दिखाते हुए बड़ी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अपना तूफानी अर्धशतक पूरा कर लिया।

लेकिन कोई और बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका क्योंकि जेम्स नीशम गोल्डन डक पर अभिषेक शर्मा की गेंद पर आउट हुए। इस मैच में शामिल किए गए कुणाल पांड्या 9 रनों के स्कोर पर राशिद खान के हाथों आउट हुए और ऑलराउंडर नाथन कूल्टर नाइल केवल 3 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर आउट हुए। होल्डर ने ही सूर्यकुमार यादव को पारी के अंतिम ओवर में आउट हुआ जिन्होंने 40 गेंदों पर 82 रन बनाने में 13 चौके व 3 छक्के लगाए।

अगर आप मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को निकाल दें तो यह टीम एक बार फिर से धराशाई साबित हुई है।

Story first published: Friday, October 8, 2021, 21:36 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+