Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भले हार गया हैदराबाद, लेकिन इस फील्डर के अद्भुत कैच ने बटोरी सुर्खियां

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के 37वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम समय में मैच गंवा दिया। पंजाब निर्धारित 20 ओवर में 125 रन ही बना सका। लगा कि हैदराबाद आसानी से जीत जाएगा, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने टीम को 5 रन से जीत दिला दी। हैदराबाद भले ही यह मैच हार गया, लेकिन उनका एक फील्डर अद्भुत कैच लेकर सुर्खियां बटोर ले गया। दरअसल, मैच के दौरान वैकल्पिक फील्डर के रूप में हैदराबाद से आए जगदीश सुचित ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

जेसन होल्डर द्वारा फेंके गए पारी के 16वें ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने तेज शाॅट खेला, लेकिन जगदीश सुचित ने उस शाॅट को 30 गज के अंदर ही रोक दिया। वो भी एक हाथ से कैच लेकर। जगदीश सुचित को उनके साथी फील्डर मनीष पांडे ने उन्हें गले से लगा लिया। अन्य खिलाड़ी जगदीश सुचित की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। जगदीश के इस कैच के कारण दीपक हुड्डा ने आउट होने से पहले 10 गेंदों में 13 रन बनाए।

कैच का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल महज पांच रन पर आउट हो गए। लोकेश राहुल 21 रन बनाकर आउट हुए। दोनों सलामी बल्लेबाजों को जेसन होल्डर ने आउट किया। अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिस गेल ने 17 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। एडेन मार्कराम ने 32 गेंदों में 27 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 8 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। इसके बाद नीचे के बल्लेबाजों ने कुछ आक्रामक शॉट मारने की कोशिश की। दीपक हुड्डा ने 13 रन बनाए जबकि नाथन एलिस ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। हरप्रीत बराड़ 18 और शमी जीरो पर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : सबसे आलसी क्रिकेटरों की प्लेइंग XI, 'हिटमैन' रोहित भी हैं शामिल

Story first published: Sunday, September 26, 2021, 0:00 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+