राजस्थान रॉयल्स के लिए कम से कम इतने मुकाबले मिस कर सकते हैं जोफ्रा आर्चर
नई दिल्लीः जोफ्रा आर्चर भारत आने के लिए तैयार हैं और आईपीएल का हिस्सा बनकर राजस्थान रॉयल्स की टीम को राहत दे सकते हैं। आर्चर का हाल ही में अंगुली का ऑपरेशन हुआ था क्योंकि उन्होंने एक पुरानी चोट के चलते अंगुली के अंदर कांच का टुकड़ा फंसा लिया था लेकिन तेज गेंदबाज को इस बारे में भनक नहीं लगी थी।
हालांकि जब वे अपनी कोहनी के इलाज के सिलसिले में डॉक्टर के पास गए तो उनकी अंगुली का भी परीक्षण हुआ क्योंकि वह कुछ सख्त लग रही थी। सर्जरी के दौरान वहां पर कांच का एक छोटा टुकड़ा फंसा हुआ मिला।
आर्चर इससे पहले कोहनी की तकलीफ से जूझ ही रहे थे जिसके चलते उनको इंग्लैंड के भारत दौरे से समापन से पूर्व ही स्वदेश रवाना कर दिया गया था।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक आर्चर राजस्थान रॉयल्स के शेड्यूल से चार मैचों को मिस कर सकते हैं।
रॉयल्स को अपना पहला मैच 12 अप्रैल को मुंबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।
रॉयल्स एक निश्चित तारीख के लिए ईसीबी से अपडेट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यह समझा जाता है कि फ्रैंचाइज़ी को उम्मीद है कि वह कम से कम पहले चार मैचों के लिए आर्चर को मिस करने जा रहे हैं।
बुधवार को ईसीबी ने जानकारी दी है कि आर्चर को कोहनी के लिए इंजेक्शन दिया गया है और उनको दो हफ्ते का रिहैब भी करना होगा। जब वे ट्रेनिंग के लिए लौटेंगे तो उनका फिर से परीक्षण किया जाएगा कि वे कोहनी के क्या हाल हैं। ईसीबी ने तो यह भी कहा कि अभी से आईपीएल में आर्चर के खेलने को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
राजस्थान रॉयल्स टीम की कमान इस बार संजू सैमसन के हाथों में होगी। अगर जोफ्रा आर्चर टीम में जल्द आते हैं तो गुलाबी टीम के लिए यह बड़ा बूस्ट होगा क्योंकि उनका पिछला सीजन काफी खराब गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
