For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL से आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों को मिलेगी मदद: जॉनी बेयरस्टो

नई दिल्ली। आईपीएल या फिर देश इसको लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बहस चल रही है। कई खिलाड़ियों पर इस तरह के आरोप लगते आ रहे हैं कि वह देश के लिए खेलने की बजाए आईपीएल को वरीयता दे रहे हैं। इस पूरी बहस के बीच इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भी खुलकर अपनी राय सामने रखी है। बेयरस्टो ने कहा कि भारत में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल खिलाड़ियों को बेहतर करने में मदद करेगा। बता दें कि बेयरस्टो फिलहाल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं और 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा होंगे।

अलग-अलग मैदान का मिलेगा अनुभव

बेयरस्टो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए कहा कि आगामी विश्वकप में हम अलग-अलग मैदान में मैच खेलेंगे, ऐसे में आईपीएल हमे यह मौका देगा कि हम इन मैदानों में मैच खेल सके। ऐसी स्थिति में आईपीएल में टीमें किस तरह से गेंदबाजी करती हैं इसे समझने का भी हमे मौका मिलेगा। मैदान किस तरह का है, विकेट कैसी है और बल्लेबाज कैसे बेहतर स्कोर करें और गेंदबाज कैसे स्कोर को बचाए, यह सब आईपीएल में देखने का एक बेहतर मौका है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

वर्ल्ड कप में अच्छा करने का मौका मिलेगा

बेयरस्टो ने कहा कि जब आईपीएल में खेलते हैं और अगर अच्छा कररते हैं तो वर्ल्ड कप में आपको इसका फायदा मिलेगा। आईपीएल में हमारे कई खिलाड़ी खेल रहे हैं, लिहाजा आईपीएल खिलाड़ी के माइंड सेट को बेहतर करने में मदद करेगा। बता दें कि भारत के खिलाफ पहले वनडे में बेयरस्टो ने 66 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली थी। हालांकि उनकी बेहतरीन पारी के बावजूद इंग्लैंड का मध्य क्रम बिखर गया और टीम 66 रनों से मैच हार गई।

66 रन से भारत ने जीता पहला वनडे

बता दें कि तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने पहला मैच 66 रनों से जीता। इस जीत के साथ ही सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 26 मार्च को पुणे के मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह है कि श्रेयस अय्यर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि उनकी जगह टीम में किसे मौका मिलता है।

Story first published: Thursday, March 25, 2021, 13:17 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+