IPL 2021: आईपीएल में हर मैच जीतना है बड़ा मुश्किल काम, केन विलियमसन ने कही ये बात

चेन्नईः सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज केन विलियमसन ने इस बात को स्वीकार किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग में हर एक मैच को जीतना काफी मुश्किल काम है। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत टूर्नामेंट में थोड़ी निराशाजनक हुई है क्योंकि वे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 188 रनों का टारगेट चेज करने में नाकामयाब साबित हुए थे। अब क्योंकि एसआरएच टीम को अपने अगले चार मुकाबले भी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने हैं तो विलियमसन को महसूस होता है कि उनकी टीम धीरे-धीरे इसकी आदी हो रही है और इसका असर आने वाले मैचों में देखने को मिलेगा।

केन विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि आप हर एक मैच जीतना चाहते हो, लेकिन कंपटीशन इस तरह का है कि यह इतना आसान नहीं है। विलियमसन ने कहा है कि उनको सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना होगा। केकेआर के रनों के लक्ष्य का पीछा पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम एक समय 10 रनों पर ही 2 विकेट गवां चुकी थी लेकिन मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को फिर से खड़ा किया और दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए। इसके बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स ने एसआरएच को 177 रनों पर समेटने में कामयाबी हासिल की।

टीम के लिए अच्छी बात यह है कि अब्दुल समद ने पैटकमिंस जैसे गेंदबाज पर निचले क्रम पर आकर बढ़िया छक्के लगाए थे। हैदराबाद के कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है की उनकी टीम इस मुकाबले से कुछ पॉजिटिव प्वाइंट लेकर बुधवार को आगे बढ़ सकती है क्योंकि उनका मुकाबला उस दिन आरसीबी के खिलाफ होना है।

बेलिस ने कहा, "ऐसा हर मैच में होता है, आप हर मुकाबले को परफेक्ट तरीके से नहीं खेल सकते। हमारी बैटिंग पहले मैच में बढ़िया थी, 10 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद हम लक्ष्य के काफी करीब आए। गेंदबाज नेट्स में काम कर रहे हैं और हमारा मनोबल काफी ऊंचा है।"

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 18:46 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+